बरेली

कत्था फैक्ट्री और बैंक ऑफ बड़ौदा में लगी आग, मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

शहर में मंगलवार रात और बुधवार दोपहर दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पहली घटना इज्जतनगर क्षेत्र की कत्था फैक्ट्री की थी, वहीं दूसरी आग विकास भवन परिसर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के इलेक्ट्रिक पैनल में भड़क उठी।

2 min read
Aug 20, 2025
आग बुझाती फायर ब्रिगेड की टीम (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। शहर में मंगलवार रात और बुधवार दोपहर दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पहली घटना इज्जतनगर क्षेत्र की कत्था फैक्ट्री की थी, वहीं दूसरी आग विकास भवन परिसर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के इलेक्ट्रिक पैनल में भड़क उठी। गनीमत रही कि दोनों ही घटनाओं में फायर ब्रिगेड ने वक्त रहते हालात काबू में कर लिए, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।

कत्था फैक्ट्री में धधके गत्तों के डिब्बे

मंगलवार रात करीब आठ बजे नैनीताल रोड पर द इंडिया वुड प्रोडक्ट प्रा. लि. कत्था फैक्ट्री से धुआं उठता देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को खबर दी। देखते ही देखते आग टीनशेड में रखे गत्तों के डिब्बों तक पहुंच गई और लपटें तेज हो गईं। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस, शाहजहांपुर और परसाखेड़ा से फायर यूनिटें मौके पर पहुंचीं। टीम ने करीब तीन मोटर फायर इंजनों से पंपिंग कर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय पर कार्रवाई से आग दूसरे शेड और वहां रखे कत्थे की पेटियों तक नहीं पहुंची। सौभाग्य से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

बैंक ऑफ बड़ौदा के इलेक्ट्रिक पैनल में आग

बुधवार दोपहर करीब साढ़े एक बजे विकास भवन परिसर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के पीछे इलेक्ट्रिक पैनल से अचानक चिंगारियां उठीं और देखते ही देखते आग फैल गई। फौरन फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। टीम ने पहुंचते ही बिजली सप्लाई कटवाई और फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाई। कुछ ही देर में हालात काबू में आ गए। अगर देर होती तो पूरी बिल्डिंग के ऑफिस और बैंक खतरे में आ सकते थे।

वक्त पर पहुंची फायर टीम

अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार के मुताबिक दोनों घटनाओं में सबसे अहम बात यह रही कि टीम समय रहते मौके पर पहुंच गई। अगर थोड़ी भी देर होती तो हालात कहीं ज्यादा गंभीर हो सकते थे। लोगों ने भी चैन की सांस ली कि त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

Also Read
View All
एक हजार करोड़ की ठगी के आरोपी गुलाटी पर अब तक 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज, दो करोड़ की एक और एफआईआर

आग के साथ अब आपदा पर भी वार, बरेली फायर ब्रिगेड के बेड़े में जुड़ा मल्टी डिजास्टर रेस्पांस वाहन, हाईराइज रेस्क्यू में मिलेगी नई ताकत

824 करोड़ के रिंग रोड से बरेली को जाम से मिलेगा छुटकारा, चौबारी बनेगा नया ट्रांसपोर्ट हब, नए बस अड्डे की मंजूरी

हल्के बुखार में एंटीबायोटिक गटकना खतरनाक, रेजिस्टेंस बढ़ा तो भविष्य का इलाज होगा मुश्किल, जानें क्या हैं इसके नुकसान

बजट की सौगात : बरेली की दूध कंपनी किसानों के लिए साबित होगी गेम चेंजर, बिचौलियों को नहीं सीधे पशुपालकों को मिलेगा दूध का दाम

अगली खबर