बरेली

2005 के बाद पहली बड़ी भर्ती, 37 मुख्य सेविकाओं को मिला नया जिम्मा, सांसद और जिलाधिकारी ने बांटे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेशभर की 2425 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाने का सीधा प्रसारण बुधवार को बरेली कलेक्ट्रेट सभागार में भी हुआ। इसी दौरान जिले की 37 नवचयनित मुख्य सेविकाओं को सांसद और जिलाधिकारी ने नियुक्ति पत्र देकर जिम्मेदारी सौंपी।

less than 1 minute read
Aug 27, 2025
सांसद और जिलाधिकारी ने बांटे नियुक्ति पत्र (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेशभर की 2425 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाने का सीधा प्रसारण बुधवार को बरेली कलेक्ट्रेट सभागार में भी हुआ। इसी दौरान जिले की 37 नवचयनित मुख्य सेविकाओं को सांसद और जिलाधिकारी ने नियुक्ति पत्र देकर जिम्मेदारी सौंपी।

कलेक्ट्रेट सभागार में हुए कार्यक्रम में सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, कुंवर महाराज सिंह और मीरगंज विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिलाधिकारी अविनाश सिंह, सीडीओ देवयानी, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह और अन्य अधिकारियों ने भी नव नियुक्त सेविकाओं को शुभकामनाएं दीं।

सांसद ने कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण और समाज की प्रगति में सेविकाओं की बड़ी भूमिका होगी। वहीं, जिलाधिकारी ने कहा कि 2005 के बाद पहली बार इतनी बड़ी भर्ती हुई है। अब हर 25 आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक मुख्य सेविका जिम्मेदारी संभालेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित और संस्कारित करने के साथ लोकतंत्र को मजबूत बनाने में भी सेविकाओं का योगदान अहम होगा।

कार्यक्रम में मौजूद चयनित सेविकाओं ने नियुक्ति पत्र पाकर खुशी जताई और कहा कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी। विभाग जल्द ही उनका जनपद आवंटन करेगा।

Also Read
View All

अगली खबर