बरेली

टहलने निकले पूर्व वित्तीय अफसर लापता… 48 घंटे से नहीं लगा सुराग, CCTV खंगाल रही पुलिस

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व वित्तीय अफसर लापता हो गए हैं। वह 12 फरवरी को शाम के समय घर से टहलने निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।

less than 1 minute read
Feb 15, 2026
गुमशुदा राजेंद्र कुमार शर्मा

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व वित्तीय अफसर 61 वर्षीय राजेंद्र कुमार शर्मा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। इन्दिरा नगर, थाना प्रेमनगर निवासी राजेंद्र 12 फरवरी की शाम करीब 7 बजे घर से टहलने निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिवार में बेचैनी और अनिश्चितता का माहौल है।

परिजनों के मुताबिक, राजेंद्र कुमार शर्मा ने घटना के समय ब्लू जीन्स और मेहरून रंग का स्वेटर पहन रखा था। उनके हाथ में सफेद रंग का एक थैला भी था। देर रात तक घर न लौटने पर बेटे वैभव कुमार शर्मा ने रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया, मगर कोई जानकारी नहीं मिली।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर थाना प्रेमनगर पुलिस सक्रिय हो गई। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह और आवास विकास चौकी प्रभारी शुभम सिंह के नेतृत्व में टीम संभावित मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस बरेली के साथ-साथ बदायूं आदि स्थानों के अस्पतालों, धर्मशालाओं और होटलों में भी पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि राजेंद्र कुमार शर्मा धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे, ऐसे में धार्मिक स्थलों और गंगा स्नान घाटों पर भी तलाश तेज की जा रही है।

Also Read
View All

अगली खबर