बरेली

रामपुर गार्डन में दिनदहाड़े गैंगवार, हिस्ट्रीशीटर के बेटे ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा, 3 गिरफ्तार

रामपुर गार्डन सोमवार शाम चाय की चुस्कियों के बीच लाठी-डंडे चल गए, जिससे लोग इधर-उधर भागने लगे। दिनदहाड़े हुई इस गैंगवार में हिस्ट्रीशीटर के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

less than 1 minute read
Feb 02, 2026

बरेली। रामपुर गार्डन सोमवार शाम चाय की चुस्कियों के बीच लाठी-डंडे चल गए, जिससे लोग इधर-उधर भागने लगे। दिनदहाड़े हुई इस गैंगवार में हिस्ट्रीशीटर के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

कोतवाली क्षेत्र के आजमनगर निवासी सुब्हान पुत्र तसलीम के मुताबिक वह सोमवार शाम करीब छह बजे रामपुर गार्डन स्थित बन मक्खन चाय रेस्टोरेंट पर बैठा था। तभी हिस्ट्रीशीटर आदिल यार खां का बेटा जुनैद यार खां अपने तीन-चार साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि आते ही गाली-गलौज शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला गैंगवार में बदल गया।

लाठी-डंडों से की गई बेरहमी से पिटाई

हमलावरों ने सुब्हान को चारों ओर से घेर लिया और लगातार लाठी-डंडों से वार किए। अचानक हुए हमले से रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते रहे, लेकिन आरोपी युवक को पीटते रहे। गंभीर चोट लगने से सुब्हान मौके पर ही गिर पड़ा।

सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जुनैद यार खां समेत 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घायल सुब्हान को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक को सिर और शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आई हैं।

पूछताछ में जुटी पुलिस

कोतवाली इंस्पेक्टर सुरेश चंद गौतम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हमले में इस्तेमाल किए गए लाठी-डंडे कहां से लाए गए थे।

Also Read
View All

अगली खबर