बरेली

एक हजार करोड़ की ठगी के आरोपी गुलाटी पर अब तक 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज, दो करोड़ की एक और एफआईआर

निवेश के नाम पर मोटा मुनाफा दिलाने का सपना दिखाकर करोड़ों रुपये हड़पने के आरोपों में घिरे कैनविज कंपनी के निदेशक कन्हैया गुलाटी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। इस बार बाराबंकी के 60 लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है।

2 min read
Feb 11, 2026

बरेली। निवेश के नाम पर मोटा मुनाफा दिलाने का सपना दिखाकर करोड़ों रुपये हड़पने के आरोपों में घिरे कैनविज कंपनी के निदेशक कन्हैया गुलाटी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। इस बार बाराबंकी के 60 लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर बारादरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

बाराबंकी के शहर कोतवाली क्षेत्र के कमरिया बाग रोड सत्यप्रेमी नगर निवासी ब्रह्मस्वरूप सैनी ने आरोप लगाया कि उन्होंने कैनविज कंपनी में 11.17 लाख रुपये निवेश किए थे। उनके साथ 59 अन्य लोगों ने भी कंपनी में निवेश किया, जिनकी कुल राशि दो करोड़ रुपये से अधिक है। सैनी का कहना है कि पहले पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एसीजेएम कक्ष संख्या एक की अदालत में अर्जी दाखिल की। सुनवाई के बाद कोर्ट ने कन्हैया गुलाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया, जिस पर अब बारादरी थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।

62 मुकदमे, हिस्ट्रीशीट भी खुली, फिर भी गिरफ्त से दूर

कन्हैया गुलाटी, उसके बेटे, पत्नी और गुर्गों के खिलाफ अब तक 62 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट भी खोल दी है, लेकिन इसके बावजूद आरोपी अब तक फरार है। पीड़ितों का आरोप है कि निवेश की रकम लेकर गुलाटी भूमिगत हो गया। मॉडल टाउन स्थित उसका कार्यालय भी बंद पड़ा है। कई निवेशकों ने दावा किया है कि रुपये वापस मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। यहां तक कि व्हाट्सएप कॉल के जरिए भी धमकियां देने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस रिकॉर्ड और बैंक ट्रांजैक्शन की पड़ताल की जा रही है। उधर, पीड़ितों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि करोड़ों की ठगी के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि 62 मुकदमों के बाद भी फरार चल रहे कन्हैया गुलाटी पर पुलिस कब तक शिकंजा कस पाती है।

Also Read
View All
वैलेंटाइन डे पर हुक्का–शराब पार्टी… ‘द शीशा ओसिस’ में पुलिस का छापा, रंगे हाथ पकड़े गए दो युवक

आपका भी फोन हुआ है चोरी या गुम, घबराइए मत, ऐसे पलक झपकते मिलेगा आपका मोबाइल, बरेली पुलिस ने बताया सीक्रेट फॉर्मूला

डॉक्टर काउंटी क्रिकेट लीग का शुभारंभ… पहले ही दिन रोमांचक मुकाबले… गंगाशील गोल्डन और रोहिलखंड कैंसर किलर्स ने मारी बाजी

महाशिवरात्रि पर डीएम ने पत्नी संग किया जलाभिषेक… अलखनाथ–त्रिवटीनाथ में पूजा के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी ली कसौटी

रेलवे ट्रैक पर मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, सिर से बहा रहा था खून, पैर भी टूटा, हत्या या हादसा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज

अगली खबर