14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एलपीजी को बाय-बाय… एडीएम कम्पाउंड बना PNG जोन, डीएम ने फीता काटकर शुरू कराई नई व्यवस्था

शहर में गैस आपूर्ति को सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए डीएम अविनाश सिंह ने एडीएम कम्पाउंड में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार कार्य का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस पहल के साथ ही एडीएम कम्पाउंड को एलपीजी फ्री जोन बनाने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। शहर में गैस आपूर्ति को सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए डीएम अविनाश सिंह ने एडीएम कम्पाउंड में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार कार्य का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस पहल के साथ ही एडीएम कम्पाउंड को एलपीजी फ्री जोन बनाने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।

एडीएम कम्पाउंड में शुरू हुई सुरक्षित गैस आपूर्ति की नई व्यवस्था

सीयूजीएल द्वारा एडीएम कम्पाउंड में पीएनजी पाइपलाइन के विस्तार से अब गैस आपूर्ति अधिक सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित होगी। अधिकारियों के मुताबिक, इस व्यवस्था से सिलेंडर पर निर्भरता कम होगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी घटेगी। कार्यक्रम के दौरान डीएम अविनाश सिंह ने सीयूजीएल अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसी तरह योजनाबद्ध तरीके से शहर के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों—पुलिस लाइन, जजेस कॉलोनी और राजेंद्र नगर स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी—में भी पीएनजी पाइपलाइन का विस्तार किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इससे एलपीजी पर बढ़ते दबाव को कम किया जा सकेगा और लोगों को सुरक्षित विकल्प मिलेगा।

ऑनलाइन कनेक्शन जारी कर दिया डिजिटल संदेश

कार्यक्रम के दौरान डीएम ने सीयूजीएल के पोर्टल पर ऑनलाइन बटन दबाकर जिला पूर्ति अधिकारी, बरेली सहित तीन उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन जारी किए। यह कदम न सिर्फ सुविधा बढ़ाने वाला है, बल्कि डिजिटल प्रक्रिया को भी मजबूती देता है। पीएनजी पाइपलाइन विस्तार को शहर में स्वच्छ, सुरक्षित और निरंतर गैस आपूर्ति की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि आने वाले समय में अधिक से अधिक क्षेत्रों को इस योजना से जोड़कर बरेली को एलपीजी पर निर्भरता से काफी हद तक मुक्त किया जा सकेगा। इस दौरान सीयूजीएल के अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।