बरेली

न्यायिक दौरे पर बरेली पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस अब्दुल शाहिद, सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर, निजी आयोजन में की शिरकत

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस अब्दुल शाहिद रविवार को बरेली पहुंचे। न्यायिक दौरे पर आए जस्टिस अब्दुल शाहिद का सर्किट हाउस में प्रोटोकॉल के तहत सम्मानपूर्ण स्वागत किया गया। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ न्यायिक अधिकारियों, जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।

less than 1 minute read
Jan 11, 2026

बरेली। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस अब्दुल शाहिद रविवार को बरेली पहुंचे। न्यायिक दौरे पर आए जस्टिस अब्दुल शाहिद का सर्किट हाउस में प्रोटोकॉल के तहत सम्मानपूर्ण स्वागत किया गया। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ न्यायिक अधिकारियों, जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।

सर्किट हाउस में विश्राम, प्रशासनिक शिष्टाचार

ट्रेन से प्रयागराज से रवाना होकर देर रात बरेली पहुंचे जस्टिस अब्दुल शाहिद के ठहरने की व्यवस्था सर्किट हाउस में की गई। हाईकोर्ट रजिस्ट्रार (प्रोटोकॉल) द्वारा पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार सुरक्षा, एस्कॉर्ट, आवास, आवागमन और प्रोटोकॉल से जुड़ी व्यवस्थाएं तय समय पर सुनिश्चित रहीं।

न्यायिक अधिकारियों से सर्किट हाउस में की वार्ता

सर्किट हाउस में विश्राम के बाद जस्टिस अब्दुल शाहिद ने स्थानीय न्यायिक अधिकारियों से भेंट की। जहां सौहार्दपूर्ण वातावरण में संवाद हुआ। रविवार शाम को जस्टिस अब्दुल शाहिद ने एक निजी कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति गरिमापूर्ण रही।

सुरक्षा व प्रोटोकॉल व्यवस्था चाक-चौबंद

पूरे प्रवास के दौरान जिला प्रशासन, बारादरी पुलिस और संबंधित विभागों द्वारा सुरक्षा व प्रोटोकॉल से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखीं गईं। हाईकोर्ट द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुरूप रिसेप्शन से लेकर सी-ऑफ तक सभी औपचारिकताएं नियमानुसार पूरी की गईं। जस्टिस रविवार सुबह 3:30 बजे बरेली पहुंचे थे। कार्यक्रम में प्रतिभाग़ करने के बाद देर रात वह बरेली से रवाना हो जाएंगे।

Also Read
View All
सब कुछ निगल गई आग, सोता रहा सिस्टम… शॉर्ट सर्किट से मकान में तबाही, लपटों में फंसा परिवार, फिर हो गया ये…

बरेली के सचिन की दुल्हनिया बनेंगी फिलिपींस की झे मेरी, सरहदों के पार पनपा प्यार, शादी के लिए आवेदन

रुवि की लापरवाही से बिगड़ा परीक्षा शेड्यूल: ऐन वक्त पर टली परीक्षा, केंद्रों पर मचा हड़कंप, अब इस दिन होगी परीक्षा

बरेली पहुंचे निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, यूजीसी नियमों पर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, फिर कर दिया ये ऐलान

कानून तोड़ा तो खैर नहीं, डीआईजी का पुलिस को सीधा अल्टीमेटम, माफिया हों या गैंगस्टर, अब हर हाल में सख्त कार्रवाई

अगली खबर