बरेली

हिट एंड रन : यूट्यूबर बैठा था कार में, 6 वर्षीय बच्ची को कुचला, मौत, थाने में हंगामा

बारादरी क्षेत्र के हजियापुर में एक कार दुर्घटना में छह साल की बच्ची की मौत हो गई। यह हादसा चर्चित यू ट्यूबर जावेद के दोस्त आशू की कार से हुआ, जिसमें जावेद भी सवार था।

less than 1 minute read
Oct 21, 2024

बरेली। बारादरी क्षेत्र के हजियापुर में एक कार दुर्घटना में छह साल की बच्ची की मौत हो गई। यह हादसा चर्चित यू ट्यूबर जावेद के दोस्त आशू की कार से हुआ, जिसमें जावेद भी सवार था। बच्ची के परिजनों ने थाने में हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर यूट्यूबर जावेद को हिरासत में लिया है।

सोमवार दोपहर को हुई घटना

यह दुखद घटना सोमवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे हुई। हजियापुर निवासी यूट्यूबर जावेद अपने दोस्त आशू की कार में बैठा था। मोहल्ले के चुंगी के पास सड़क पर खेल रही छह वर्षीय बच्ची इयाना को कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक आशू दुर्घटना के बाद वाहन लेकर फरार हो गया, जबकि बच्ची की मौत से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाने में विरोध प्रदर्शन किया।

जावेद हिरासत में, पूछताछ जारी

घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आशू और जावेद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल, जावेद हिरासत में है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Also Read
View All
एक हजार करोड़ की ठगी के आरोपी गुलाटी पर अब तक 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज, दो करोड़ की एक और एफआईआर

आग के साथ अब आपदा पर भी वार, बरेली फायर ब्रिगेड के बेड़े में जुड़ा मल्टी डिजास्टर रेस्पांस वाहन, हाईराइज रेस्क्यू में मिलेगी नई ताकत

824 करोड़ के रिंग रोड से बरेली को जाम से मिलेगा छुटकारा, चौबारी बनेगा नया ट्रांसपोर्ट हब, नए बस अड्डे की मंजूरी

हल्के बुखार में एंटीबायोटिक गटकना खतरनाक, रेजिस्टेंस बढ़ा तो भविष्य का इलाज होगा मुश्किल, जानें क्या हैं इसके नुकसान

बजट की सौगात : बरेली की दूध कंपनी किसानों के लिए साबित होगी गेम चेंजर, बिचौलियों को नहीं सीधे पशुपालकों को मिलेगा दूध का दाम

अगली खबर