बरेली

गाली देने से रोका तो होटल मालिक ने ग्राहकों पर फेंका खौलता तेल, तीन युवक बुरी तरह झुलसे, FIR दर्ज

सुभाषनगर में खाना लेने पहुंचे तीन युवकों पर होटल मालिक और कारीगर ने गाली-गलौज के विरोध में खौलता तेल फेंक दिया। गंभीर रूप से झुलसे युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Feb 25, 2026
symbolic image
इरफान सोलंकी पर FIR (सांकेतिक इमेज)

बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात खाना लेने गए युवकों के साथ ऐसा व्यवहार हुआ, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। रविंद्रम नगर गेट स्थित एक भोजनालय पर गाली-गलौज का विरोध करने पर होटल मालिक और उसके कारीगर ने तीन युवकों पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया। घटना में तीनों गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गणेशनगर निवासी अस्मित तोमर के मुताबिक उनका भाई आदित्य तोमर अपने दोस्त करन ठाकुर के साथ मंगलवार रात रामकिशोर भोजनालय पर खाना लेने पहुंचा था। आरोप है कि खाना देने में देरी हो रही थी, इस पर आदित्य ने कारीगर से जल्दी करने को कहा। इसी बात पर होटल मालिक रामकिशोर भड़क गया और गालियां देने लगा।

विरोध किया तो फेंक दिया खौलता तेल

बताया गया कि गाली-गलौज की सूचना मिलते ही अस्मित तोमर भी मौके पर पहुंच गया। तीनों युवकों ने जब अपशब्दों का विरोध किया तो होटल मालिक और कारीगर ने कथित तौर पर तैश में आकर कढ़ाही से खौलता हुआ तेल उठाकर उन पर फेंक दिया। अचानक हुए हमले से तीनों युवक चीखते हुए जमीन पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में झुलसे युवकों को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि होटल मालिक ने घटना के बाद जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू

इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर होटल मालिक रामकिशोर और उसके कारीगर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि मामूली विवाद में इस तरह का जानलेवा हमला बेहद चिंताजनक है। पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Also Read
View All
बरेली में TGT परीक्षा के पहले ही दिन साल्वर गैंग की सेंधमारी, विमल की जगह परीक्षा दे रहा था प्रमोद, 1.5 लाख में हुई थी डील

बरेली के ठेकेदार पर बीडीए की बड़ी कार्रवाई, 4 साल में नहीं बना कन्वेंशन सेंटर, 8 बार मोहलत के बाद सत्य साईं बिल्डर डिबार

बरेली में साध्वी प्राची के तीखे तेवर, सूर्या हत्याकांड पर भड़कीं, खोड़ा को लेकर किया बड़ा दावा

SSP ने चौकी इंचार्ज को किया किया सस्पेंड, हिस्ट्रीशीटर की निगरानी में मिली लापरवाही, कई और इंचार्ज रडार पर

मध्य प्रदेश की युवती को मोहब्बत का झांसा देकर कराया धर्म परिवर्तन, फिर दिया तीन तलाक, भोजीपुरा की बहू ने शौहर पर कराई FIR