बरेली

इंस्टाग्राम के इश्क ने जिम में कराया बवाल, प्रेमी ट्रेनर शोएब, मालिक समेत छह पर एफआईआर, हिन्दू….

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मिनी बाइपास स्थित एयू फिटनेस जिम में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए प्रेमी व जिम मालिक समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला गुरुवार शाम का है जब युवती को लेकर उसके भाई ने जिम पहुंचकर उसे वापस ले जाने की कोशिश की।

2 min read
Nov 21, 2025

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मिनी बाइपास स्थित एयू फिटनेस जिम में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए प्रेमी व जिम मालिक समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला गुरुवार शाम का है जब युवती को लेकर उसके भाई ने जिम पहुंचकर उसे वापस ले जाने की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक, नगर के कर्मचारी मोहल्ला निवासी युवती की शादी छह साल पहले मैनपुरी जिले के किशनी इलाके में हुई थी। उसका पति गुरुग्राम में नौकरी करता है और पांच साल का बेटा भी है। छह महीने पहले पति से विवाद के बाद युवती मायके आ गई थी और मिनी बाइपास स्थित जिम में ट्रेनर के रूप में नौकरी करने लगी।

युवती के भाई ने बताया कि युवती का दूसरे समुदाय के जिम ट्रेनर शोएब से इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क हुआ। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और युवती ने जिम में काम करना शुरू कर दिया। इसके बाद शोएब और जिम मालिक अभय उपाध्याय के साथ युवती को लेकर विवाद हुआ। जब भाई ने बहन को जिम से लेकर जाने की कोशिश की, तो जिम मालिक और उसके सहयोगियों ने हमला कर दिया। इस दौरान महिला के भाई की जमकर पिटाई की गई और जिम परिसर में हंगामा मच गया।

महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी शोएब, जिम मालिक अभय उपाध्याय तथा उनके सहयोगियों समेत कुल छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। तहरीर में बताया गया है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हमला किया। पुलिस ने जिम मालिक को हिरासत में लिया और शोएब के ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उसे नहीं पकड़ा जा सका।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि बरेली में दर्ज तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत किया गया है। युवती की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है और हरियाणा पुलिस के साथ संपर्क कर सुपुर्दगी का इंतजाम किया जा रहा है। इज्जतनगर इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read
View All

अगली खबर