बरेली

जिम में महिला डॉक्टर को नशा देकर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर लाखों की वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

सिविल लाइंस इलाके के एक जिम में महिला डॉक्टर के साथ नशा देकर दुष्कर्म और फिर ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिम ट्रेनर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने शहर में सुरक्षा और भरोसे पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

2 min read
May 05, 2026

बरेली। सिविल लाइंस इलाके के एक जिम में महिला डॉक्टर के साथ नशा देकर दुष्कर्म और फिर ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिम ट्रेनर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने शहर में सुरक्षा और भरोसे पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि सिविल लाइंस स्थित मुख्य डाकघर के पास बने अल्टीमेट फिटनेस क्लब जिम में आरोपी अकरम खान महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। हैरानी की बात यह है कि उसने जिम के सीसीटीवी सिस्टम का इस्तेमाल कर इस घिनौनी हरकत का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया।

वीडियो बनाकर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल

जांच के मुताबिक आरोपी ने मई 2024 से पीड़िता का लगातार यौन शोषण किया। इस दौरान बनाए गए वीडियो के जरिए उसे धमकाकर लाखों रुपये वसूले गए। हालात तब और बिगड़ गए जब आरोपी ने पहले 10 लाख और फिर 50 लाख रुपये की मांग रख दी। मानसिक दबाव से टूट चुकी पीड़िता ने आखिरकार पुलिस का दरवाजा खटखटाया। पुलिस के अनुसार इस साजिश में आरोपी का भाई आलम भी शामिल था। दोनों आरोपी पीड़िता का पीछा करते थे और उसके बच्चों तक की लोकेशन निकालकर उसे डराते-धमकाते थे। लगातार मिल रही धमकियों के कारण पीड़िता गंभीर मानसिक तनाव में रही।

पुलिस की सख्त कार्रवाई, दोनों आरोपी सलाखों के पीछे

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अकरम खान और उसके भाई आलम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर साक्ष्य जुटाए गए हैं और आरोपियों से पूछताछ जारी है। उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read
View All