बरेली

रुहेलखण्ड से कांग्रेस वर्किंग कमेटी में जितिन प्रसाद

जितिन प्रसाद राहुल गांधी के करीबी नेताओं में शुमार हैं और वो केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।

2 min read
Jul 18, 2018
jitin Prasad
रुहेलखण्ड से कांग्रेस वर्किंग कमेटी में जितिन प्रसाद

बरेली। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की घोषणा कर दी है जिसमें रुहेलखण्ड से जितिन प्रसाद को जगह मिली है। जितिन प्रसाद राहुल गांधी के करीबी नेताओं में शुमार हैं और वो केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। युवा जितिन प्रसाद पर जिम्मेदारी है कि वो रुहेलखण्ड में कांग्रेस को मजबूत करें।

दो बार बने सांसद

कांग्रेस के नेता जितिन प्रसाद की रुहेलखण्ड के शाजहांपुर में अच्छी पकड़ मानी जाती है। जितिन प्रसाद 2004 में शाजहांपुर से सांसद चुने गए और केंद्र में मंत्री बने लेकिन सुरक्षित सीट हो जाने के कारण वो 2009 में लखीमपुर की धौरहरा सीट से चुनाव लड़े और जीते लेकिन 2014 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने जितिन प्रसाद पर दांव लगाया था लेकिन जितिन प्रसाद चुनाव हार गए। लेकिन उन पर राहुल गांधी ने एक बार फिर भरोसा जताया है और उन्हें वर्किंग कमेटी में शामिल किया है। जितिन प्रसाद से भी कांग्रेस को बड़ी उम्मीदें रहेंगी।

बरेली के महानगर अध्यक्ष ने जितिन प्रसाद के कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य बनने पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि जितिन प्रसाद पार्टी को रुहेलखण्ड में मजबूत करेंगे इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बरेली से कोई भी कांग्रेस का नेता वर्किंग कमेटी का सदस्य नहीं बन पाया है।

Published on:
18 Jul 2018 10:11 pm
Also Read
View All
‘आदमी बन गया है एक-दूसरे का दुश्मन’, हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा, अब राजनीति में करेंगे एंट्री

बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा

नकली आधार-पैन से खुलते थे बैंक खाते, करोड़ों रुपये होते थे ट्रांसफर; बैंककर्मी समेत तीन गिरफ्तार, 14 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

वार्ड बॉय को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला ‘चूचू’ कानपुर के होटल माय चॉइस से गिरफ्तार, कबूला ये सच

अपराधियों पर डीआईजी का सर्जिकल स्ट्राइक: 98 एनकाउंटर में 175 गिरफ्तार, दो ढेर, 5 करोड़ की संपत्ति कुर्क