15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एनजीओ संचालक ने बताया एएसपी के गनर से खतरा, सीएम से लगाई बचाने की गुहार

अपर पुलिस अधीक्षक के गनर श्याम सिंह यादव ने समाजसेवी को चार पहिया निजी वाहन से रौंद कर हत्या करने का प्रयास किया।

2 min read
Google source verification

एटा

image

Amit Sharma

Jul 18, 2018

NGO

एनजीओ संचालक ने बताया एएसपी के गनर से खतरा, सीएम से लगाई बचाने की गुहार

एटा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपराध कम करने के कितने ही जतन क्यों न कर लें लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही उनकी मेहनत को पलीता लगाने का काम कर रहे हैंं। ताजा मामला एटा में देखने को मिला है, जहां जिला कासागंज के अपर पुलिस अधीक्षक के गनर के रूप में तैनात श्याम सिंह यादव ने अपने ही गांव के रहने वाले पवन को चार पहिया निजी वाहन स्कॉर्पियो से रौंद कर हत्या करने का प्रयास किया। बताया जाता है कि आरोपी सिपाही की पवन से पुरानी रंजिश चल रही है। वंही पीड़ित ने उत्तर प्रदेश के सीएम अदित्यनाथ योगी से न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री से लगाई जान की गुहार

दरअसल समाजसेवी पवन यादव ने दलित की जमीन पर सिपाही के अवैध कब्जे की शिकायत कर दी, बस फिर किया था सिपाही श्याम सिंह का पवन यादव जानी दुश्मन बन बैठा। पवन का आरोप है कि कासगंज में एडीशनल एसपी का गनर श्याम सिंह यादव उसकी और उसके परिवार का जान का दुश्मन बन गया है। पीड़ित एनजीओ संचालक पर ये दबंग सिपाही कई बार फायरिंग करा चुका है। पवन ने सिपाही से अपनी जान बचाने की गुहार मुख्यमंत्री के साथ-साथ डीजीपी से भी की है।

अवैध कब्जे की शिकायत

बताया जा रहा है कि फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र का रहने वाला पवन कुमार इंजीनियरिंग छात्र है। समाज के जरिए दबे कुचले लोगों की आवाज उठाने के लिए उसने पवन सेवा समिति के नाम से फिरोजाबाद और एटा में एनजीओ भी चला रखा है। पीड़ित इंजीनियरिंग छात्र और एनजीओ संचालक पवन कुमार का आरोप है कि जनपद कासगंज के एडीशनल एसपी के गनर श्याम सिंह ने उसके ऊपर गाड़ी चड़ाने की कोशिश लेकिन वो बाल-बाल बच गया। लेकिन हादसे में उसे और बुर्जुग को गंभीर चोटें आईं। जिनका अभी भी उपचार चल रहा है। घटना के बाद पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि गनर श्याम सिंह ने गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर लिया था जिसकी शिकायत उसने पुलिस और प्रशासन के आला-अधिकारियों से की थी और तभी से गनर श्याम सिंह उसकी जान का दुश्मन बन बैठा है।