21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे की थी चाहत…बारी-बारी से दो बेटियों का हुआ जन्म, पति पर गुस्से में पत्नी की हत्या का आरोप

Kirti Devi death case : उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बेटे की चाहत ने ली एक और मां की जान। अवागढ़ में दो बेटियों को जन्म देने पर महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।

2 min read
Google source verification
murder news

बेटा न होने पर विवाहिता को मारने का आरोप, PC- Patrika

एटा : उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बेटे की चाहत ने एक बार फिर एक युवा मां की जान ले ली। अवागढ़ थाना क्षेत्र के नगला रूपी गांव में 26 वर्षीय कीर्ति देवी की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि दो बेटियों को जन्म देने के कारण उसे लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही थी। बुधवार को मारपीट के बाद उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया।

मृतका की दो छोटी बेटियां हैं- एक 18 महीने की और दूसरी महज 2 महीने की। कीर्ति देवी अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा बेटे न होने को लेकर लगातार ताने सुनती थी।

कीर्ति देवी के पिता वीरेश ने पुलिस को दिए बयान में कहा, 'शादी के बाद से ही बेटी को बेटा न होने के कारण प्रताड़ित किया जा रहा था। बुधवार को मारपीट की गई और बाद में हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है।'

'बेटा नहीं तो इसका क्या काम'

परिवार का आरोप है कि ससुराल वाले कीर्ति को बार-बार कहते थे कि 'बेटा नहीं तो क्या काम की है'। मानसिक प्रताड़ना इतनी बढ़ गई थी कि कीर्ति कई बार मायके आने की बात करती थी।

घटना की सूचना मिलते ही अवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस कर रही हर पहलू की जांच

पुलिस का प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन परिजनों के गंभीर आरोपों को देखते हुए मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक सबूत और पड़ोसियों के बयान के आधार पर सच्चाई सामने आएगी। यदि हत्या साबित होती है तो पति, सास-ससुर और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की टीम मृतका के मायके और ससुराल दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चोटों का स्वभाव और फंदे के निशान महत्वपूर्ण होंगे। यदि गर्दन पर फंदे के निशान के साथ अन्य चोटें मिलती हैं तो हत्या का मामला मजबूत हो जाएगा।

कीर्ति देवी की मौत ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोग भी अब न्याय की मांग कर रहे हैं ताकि दो छोटी बच्चियों का भविष्य सुरक्षित हो सके। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही रिपोर्ट आने के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

एटा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग