15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ में महिला ने चलती बस में फौजी पर लगाया छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोपी

पुलिस मामले की जांच में जुटी

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Nitin Sharma

Jul 17, 2018

meerut news

मेरठ में महिला ने चलती बस में फौजी पर लगाया छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोपी

मेरठ।मुरादाबाद से मेरठ के लिए एक महिला अपने पति के साथ रोडवेज बस में सवार हुई। आरोप है कि रास्ते में बस में सवार फौजी ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अभद्र टिप्पणी की।मेरठ पहुंचने पर पीड़ित महिला ने अपने परिजनों को तेजगढ़ी चौकी पर बुला लिया। साथ ही डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। चौकी पर पहुंची पुलिस ने फौजी को हिरासत में ले लिया और थाने लाकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-इस जेल में पहुंचते ही बजरंगी की हत्या का आरोपी हुआ परेशान, पूरी रात रहा एेसा हाल

पति के साथ अपने घर आ रही थी महिला

जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद से एक दंपत्ति मेरठ के लिए यूपी रोडवेज की बस में बैठा था।उसी बस में पहले से ही छह युवक भी सवार थे। जिसमें से चार रास्ते में उतर गये और दो बस में सवार रहे।आरोप है कि बस में सवार एक फौजी ने महिला के कंधे पर अपना हाथ रख लिया और महिला के साथ अशोभनीय व्यवहार शुरू कर दिया।वहीं फौजी का दूसरा साथी यह सब चुपचाप देखता रहा।पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि महिला के पति ने बस कंडक्टर से बस रोकने के लिए कहा, लेकिन उसने बस नही रोकी। बस में सवार कोई भी यात्री मदद के लिए आगे नहीं आया। लिहाज़ा पीड़ित ने अपने परिजनों को फोन पर सूचना दी।

यह भी पढ़ें-मिसालः जेल में बंद इन माताआें के बच्चों को पुलिस ने भेजा स्कूल

पुलिस के साथ पहुंचे परिजनों ने दी शिकायत

फोन करते ही मेरठ के तेजगढ़ी चौराहे पर महिल के परिजनों ने पुलिस की मदद से बस रुकवा दी। वहां पहुंची डायल 100 की पुलिस ने दोनों फौजियों को हिरासत में थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं पीड़िता ने छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने दोनों फौजियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस के मुताबिक दोनों फौजी आंध्रप्रदेश के है और उनकी तैनाती मेरठ भगत लाइन में है। वहीं बताया जरा है कि इनमें एक फौजी दिमागी रूप से अस्वस्थय है।जिसका उपचार बरेली में चल रहा है। आज फौजी को उपचार के बाद उसका साथी मेरठ ला रहा था।वहीं फौजी का कहना है कि उसने कोई छेड़छाड़ नही की है।सीट पर महिला हाथ फैलाकर बैठी हुई थी।जिसके चलते उसका हाथ महिला के हाथ को छू गया।