बरेली

धार्मिक स्थलों से हटाए जाएंगे लाउडस्पीकर, तीन दिन पुलिस चलाएगी विशेष अभियान, जानें वजह

जिले में धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध लाउडस्पीकरों और तेज आवाज़ वाले यंत्रों के खिलाफ पुलिस ने तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह अभियान 8 नवंबर से शुरू होकर 10 नवंबर तक चलेगा।

less than 1 minute read
Nov 07, 2025

बरेली। जिले में धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध लाउडस्पीकरों और तेज आवाज़ वाले यंत्रों के खिलाफ पुलिस ने तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह अभियान 8 नवंबर से शुरू होकर 10 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान पुलिस टीम हर धार्मिक स्थल और सार्वजनिक जगह पर जाकर ध्वनि स्तर की जांच करेगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करेगी।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद जिले में भी अभियान चलाने के लिए सभी अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आदेश दे दिए गए हैं। अभियान के दौरान पुलिस यह देखेगी कि कहीं कोई लाउडस्पीकर निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक तो नहीं बज रहा है। अगर पहले हटाए गए लाउडस्पीकर फिर से लगाए गए हैं, तो उन्हें तुरंत हटवाया जाएगा।

पुलिस ने साफ कहा है कि लाउडस्पीकर की ध्वनि मानक के अनुसार कम की जाएगी और रात 10 बजे के बाद किसी भी स्थान पर लाउडस्पीकर बजने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस टीम पूरी सतर्कता के साथ शनिवार से जिले के धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर दस्तक देना शुरू कर देगी।

Also Read
View All
एक हजार करोड़ की ठगी के आरोपी गुलाटी पर अब तक 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज, दो करोड़ की एक और एफआईआर

आग के साथ अब आपदा पर भी वार, बरेली फायर ब्रिगेड के बेड़े में जुड़ा मल्टी डिजास्टर रेस्पांस वाहन, हाईराइज रेस्क्यू में मिलेगी नई ताकत

824 करोड़ के रिंग रोड से बरेली को जाम से मिलेगा छुटकारा, चौबारी बनेगा नया ट्रांसपोर्ट हब, नए बस अड्डे की मंजूरी

हल्के बुखार में एंटीबायोटिक गटकना खतरनाक, रेजिस्टेंस बढ़ा तो भविष्य का इलाज होगा मुश्किल, जानें क्या हैं इसके नुकसान

बजट की सौगात : बरेली की दूध कंपनी किसानों के लिए साबित होगी गेम चेंजर, बिचौलियों को नहीं सीधे पशुपालकों को मिलेगा दूध का दाम

अगली खबर