बरेली

बरेली कोर्ट में बड़ा फेरबदल, सुरेश दुबे बने सीजेएम, सिविल जज और एसीजेएम की भी अदला बदली

न्यायिक महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए हाईकोर्ट ने बरेली जिला न्यायालय में महत्वपूर्ण तबादले किए हैं। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रहे सुरेश कुमार दुबे को अब बरेली का नया मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) नियुक्त किया गया है।

less than 1 minute read
Feb 21, 2026
सुरेश कुमार दुबे और सलोनी रस्तोगी

बरेली। न्यायिक महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए हाईकोर्ट ने बरेली जिला न्यायालय में महत्वपूर्ण तबादले किए हैं। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रहे सुरेश कुमार दुबे को अब बरेली का नया मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) नियुक्त किया गया है। नये मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पदभार ग्रहण के साथ ही अब निगाहें इस बात पर होंगी कि लंबित आपराधिक मामलों और आर्थिक अपराधों की सुनवाई में कितनी तेजी आती है।

हाईकोर्ट के आदेश पर सुरेश कुमार दुबे को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) से पदोन्नत कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बरेली बनाया गया है। यह नियुक्ति पूर्व सीजेएम अलका पांडेय के स्थान पर की गई है। जिले की आपराधिक न्याय व्यवस्था में सीजेएम की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में यह बदलाव न्यायिक प्रशासन के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

अलका पांडेय और सलोनी रस्तोगी का स्थानांतरण

सीजेएम रहीं अलका पांडेय को अब अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बरेली बनाया गया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सलोनी रस्तोगी को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नियुक्त किया गया है।

दीपक कुमार मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी

दीपक कुमार मिश्रा को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 9(2) के तहत आर्थिक अपराधों से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति विशेष रूप से आर्थिक अपराधों की प्रभावी सुनवाई और त्वरित निपटान को ध्यान में रखते हुए की गई है।

Also Read
View All

अगली खबर