बरेली

रिलायंस प्रोजेक्ट और बरेली के इस होटल समेत कई बिल्डिंग सील, बकायेदारों के भवनों पर लाखों की वसूली

नगर निगम ने संपत्ति कर बकाया रखने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। शुक्रवार को जोन-3 में नगर निगम की टीमों ने 142 भवनों पर सीलिंग अभियान चलाया। इस दौरान 9 प्रतिष्ठानों से 3.20 लाख रुपये का संपत्ति कर वसूला गया, जबकि भुगतान न करने वाले कई प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि नगरायुक्त संजीव कुमार मौर्य के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया। जोनल प्रभारियों को बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

less than 1 minute read
Mar 21, 2025

बरेली। नगर निगम ने संपत्ति कर बकाया रखने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। शुक्रवार को जोन-3 में नगर निगम की टीमों ने 142 भवनों पर सीलिंग अभियान चलाया। इस दौरान 9 प्रतिष्ठानों से 3.20 लाख रुपये का संपत्ति कर वसूला गया, जबकि भुगतान न करने वाले कई प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि नगरायुक्त संजीव कुमार मौर्य के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया। जोनल प्रभारियों को बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन बकायेदारों के भवनों पर चली सीलिंग की कार्रवाई

  1. हजियापुर –

रियाजी बेगम पर ₹5.62 लाख का बकाया, भवन सील

अनवार पर ₹5.62 लाख का बकाया, भवन सील

हुसना बेगम पर ₹1.87 लाख का बकाया, भवन सील

आफताब और मेहलका बेगम पर ₹15.34 लाख का बकाया, भवन सील

  1. छोटी विहार –

राजरानी होटल पर ₹2 लाख से अधिक बकाया, मौके पर ₹50,000 का भुगतान

  1. बिहारमान नगला –

सचिन कुमार पर ₹4.30 लाख का बकाया, मौके पर ₹2 लाख जमा

  1. पवन विहार –

बृजेश कुमारी पर ₹55,000 से अधिक का बकाया, कार्रवाई जारी

प्रमोद श्रीवास्तव पर ₹1.65 लाख का बकाया, मौके पर ₹80,000 जमा

  1. अन्य प्रतिष्ठान –

रिलायंस प्रोजेक्ट एंड प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विस पर ₹18,000 का बकाया, भवन सील

बड़े सरकारी भवनों को भी जारी हुए नोटिस

नगर निगम ने सरकारी बकायेदारों पर भी शिकंजा कसते हुए नोटिस जारी किए हैं। यदि जल्द ही भुगतान नहीं किया गया तो उनके खिलाफ भी सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
नगरायुक्त संजीव कुमार मौर्य ने स्पष्ट किया कि संपत्ति कर वसूली का अभियान लगातार जारी रहेगा। बकायेदारों को अंतिम अवसर दिया जा रहा है, समय पर कर न चुकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Also Read
View All

अगली खबर