बरेली

क्रिकेट देख रहे परिवार के घर के दरवाजे पर बदमाशों ने झोंका फायर, सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा दहशत का मंजर

सीबीगंज इलाके में गुरुवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग कर दी।

2 min read
Mar 06, 2026

बरेली। सीबीगंज इलाके में गुरुवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग कर दी। घटना सर्वोदय नगर की है, जहां एक परिवार घर के अंदर बैठकर मैच देख रहा था और बाहर बदमाश दरवाजा पीटते हुए गोली चला रहे थे। पूरी वारदात पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सर्वोदय नगर निवासी दीपेश पंत ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। गुरुवार रात करीब आधी रात को वह पत्नी और बच्चों के साथ घर में बैठकर मैच देख रहे थे। टीवी की आवाज के बीच अचानक दरवाजा पीटने और गोली चलने की आवाज सुनाई दी।
आवाज सुनकर जब वह बाहर पहुंचे तो देखा कि तीन युवक बाइक पर तेजी से भागते हुए निकल गए। पड़ोसियों ने बताया कि हमलावर काफी देर से दरवाजा पीट रहे थे और गाली-गलौज कर रहे थे, लेकिन टीवी के शोर की वजह से परिवार को इसकी भनक नहीं लगी।

बेटे ने देखा कारतूस, तब खुला फायरिंग का राज

घटना के बाद परिवार में दहशत फैल गई। इसी दौरान दीपेश के बेटे की नजर घर में पड़े एक कारतूस पर पड़ी। कारतूस देखकर सभी को समझ में आया कि बदमाश सिर्फ धमकी देने नहीं आए थे बल्कि फायरिंग भी कर गए। इसके बाद दीपेश ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो पूरी घटना सामने आ गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तीन युवक बाइक से आए, पहले दरवाजे पर गाली-गलौज की और फिर लातें मारकर दरवाजा पीटना शुरू कर दिया।

तमंचा निकालकर दरवाजे पर झोंक दी गोली

सीसीटीवी में दिख रहा है कि कुछ देर तक हंगामा करने के बाद एक युवक ने कमर से तमंचा निकाला और सीधे घर के दरवाजे की ओर फायर कर दिया। गोली चलने के बाद तीनों युवक बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। रात में गोली चलने की खबर मिलते ही आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए।

परिचित पर शक, पुराने विवाद से जुड़ रही कड़ियां

पीड़ित परिवार ने इस घटना के पीछे एक परिचित व्यक्ति पर शक जताया है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उस व्यक्ति का दीपेश के छोटे भाई से विवाद हुआ था। उसी रंजिश के चलते यह वारदात कराई गई हो सकती है। हालांकि पुलिस अभी हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही सीबीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में जांच पड़ताल की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है।सीबीगंज इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Also Read
View All
भ्रष्टाचार के दो चेहरे बेनकाब, मदरसा वेतन कांड समेत 14 आरोपों पर संयुक्त निदेशक बर्खास्त, सहकारिता अफसर पर आय से अधिक संपत्ति की एफआईआर

पूर्णागिरी धाम जाने वालों के लिए राहत… बरेली होकर चलेंगी दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें, 6 मार्च से शुरू होगा संचालन

यूपी की 403 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे अलंकार अग्निहोत्री, बोले– 50-60 फीसदी कोर वोटर हमारे साथ, केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना

वैश्विक सूची में रूहेलखंड विश्वविद्यालय की दमदार दस्तक… प्रदेश में पांचवां, देश में 274वां स्थान

होली के दिन रंग खेलते समय दो गुटों में जमकर चले लाठी-डंडे, कई लोग घायल, 17 पर एफआईआर

अगली खबर