2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी की 403 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे अलंकार अग्निहोत्री, बोले– 50-60 फीसदी कोर वोटर हमारे साथ, केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना

पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए बरेली पहुंचे। यहां ब्राह्मण समाज के लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने नई राजनीतिक पार्टी बनाने और आगामी चुनाव में उतरने की घोषणा कर सियासी हलचल बढ़ा दी।

2 min read
Google source verification

बरेली। पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए बरेली पहुंचे। यहां ब्राह्मण समाज के लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने नई राजनीतिक पार्टी बनाने और आगामी चुनाव में उतरने की घोषणा कर सियासी हलचल बढ़ा दी।

403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। फिलहाल पार्टी के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है और निर्वाचन आयोग में कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद पार्टी पूरे देश में भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार होगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी को लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है और करीब 50 से 60 प्रतिशत कोर वोटर उनके साथ खड़े हैं। इसी समर्थन के आधार पर पार्टी भविष्य में मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में सामने आएगी।

मौजूदा सरकारों पर साधा निशाना

मीडिया से बातचीत में अग्निहोत्री ने मौजूदा सरकारों की नीतियों पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकारें पूरी तरह से विफल हो चुकी हैं। लखनऊ में जनप्रतिनिधियों के बहिष्कार और केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कुछ कानूनों का उल्लेख करते हुए उन्होंने उन्हें सनातनी समाज के खिलाफ बताया। अग्निहोत्री ने कहा कि उनकी पार्टी सवर्ण समाज और सनातनी वर्ग की हिस्सेदारी और भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी और इसी लक्ष्य के साथ राजनीतिक मैदान में उतर रही है।

शंकराचार्य पर लगे आरोपों का भी किया जिक्र

उन्होंने शंकराचार्य से जुड़े मामले का भी जिक्र किया। अग्निहोत्री ने कहा कि 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश द्वारा शंकराचार्य पर अनर्गल आरोप लगाए गए थे। इस मामले में अदालत द्वारा शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने के फैसले को उन्होंने उचित बताया। अग्निहोत्री ने कहा कि अदालत के इस फैसले के बाद जल्द ही सच्चाई सामने आएगी और दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उनके अनुसार आरोप लगाने वाला व्यक्ति अब अपने बयान को लेकर परेशान है।

गठबंधन के लिए भी खुला रखा विकल्प

पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए इसे गैर-सनातनी सरकार बताया और दावा किया कि आने वाले समय में राजनीतिक परिस्थितियां बदलेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अपनी स्थिति और वोट बैंक को देखते हुए भविष्य में हर प्रकार के राजनीतिक गठबंधन के लिए भी तैयार रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग