
मौके पर मौजूद पुलिस
बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर में होली के दिन डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद गुरुवार को हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग सड़क पर आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते ईंट-पत्थर चलने लगे। पथराव में पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले और गांव में पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को होली के मौके पर गांव में डीजे बज रहा था। इसी दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई। उस समय गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। गुरुवार सुबह एक बार फिर दोनों पक्षों के युवक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और फिर दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। अचानक हुए पथराव से गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को काबू में किया। पथराव और मारपीट में पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने छह से अधिक युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित विषय:
Published on:
05 Mar 2026 02:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
