5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्णागिरी धाम जाने वालों के लिए राहत… बरेली होकर चलेंगी दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें, 6 मार्च से शुरू होगा संचालन

होली के बाद शुरू होने वाले प्रसिद्ध पूर्णागिरी मेले को देखते हुए रेलवे ने बड़ी तैयारी कर ली है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने बरेली होकर टनकपुर जाने वाले यात्रियों के लिए दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों संचालन का ऐलान किया है।

2 min read
Google source verification

बरेली। होली के बाद शुरू होने वाले प्रसिद्ध पूर्णागिरी मेले को देखते हुए रेलवे ने बड़ी तैयारी कर ली है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने बरेली होकर टनकपुर जाने वाले यात्रियों के लिए दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों संचालन का ऐलान किया है। ये ट्रेनें छह मार्च से 30 जून तक रोजाना चलेंगी, जिससे बरेली, पीलीभीत और बदायूं समेत आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

रात में बरेली से चलेगी टनकपुर मेला स्पेशल

रेलवे के मुताबिक 05308 बरेली जंक्शन–टनकपुर मेला स्पेशल रात 01:50 बजे बरेली जंक्शन से रवाना होगी। इसके बाद बरेली सिटी, इज्जतनगर, भोजीपुरा, सेथल, बिजौरिया, शाही, पीलीभीत, न्योरिया हुसैनपुर और मझोला पकड़िया होते हुए खटीमा पहुंचेगी। वहां से आगे बढ़ते हुए यह ट्रेन सुबह 05:40 बजे टनकपुर पहुंचेगी। वापसी में 05307 टनकपुर–बरेली जंक्शन मेला स्पेशल रात 21:35 बजे टनकपुर से चलेगी। खटीमा, पीलीभीत, शाही, भोजीपुरा और इज्जतनगर होते हुए यह ट्रेन दूसरे दिन तड़के 01:00 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।

कासगंज से टनकपुर तक भी मिलेगी सीधी सुविधा

श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए 05451 कासगंज–टनकपुर मेला स्पेशल भी चलाई जा रही है। यह ट्रेन सुबह 04:35 बजे कासगंज से चलेगी और सोरों, बदायूं, बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर, भोजीपुरा, पीलीभीत, खटीमा और बनबसा होते हुए दोपहर 12:15 बजे टनकपुर पहुंचेगी। वापसी में 05452 टनकपुर–कासगंज मेला स्पेशल दोपहर 13:10 बजे टनकपुर से चलेगी और पीलीभीत, बरेली, बदायूं व सोरों होते हुए रात 20:00 बजे कासगंज पहुंचेगी।

पूर्णागिरी मेले में हर साल उमड़ती है लाखों श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्णागिरी धाम उत्तराखंड के टनकपुर में स्थित शक्तिपीठ है, जहां होली के बाद लगने वाले मेले में हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। बरेली, बदायूं, पीलीभीत और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए जाते हैं। भीड़ के दबाव को देखते हुए रेलवे ने इस बार पहले से ही मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने का फैसला लिया है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिल सके।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग