परिवहन विभाग ने खुर्रम गौटिया मार्ग पर स्कूली वैन और बसों के साथ साथ ई-रिक्शा चेकिंग अभियान चलाया। आरटीओ के हमराह कर्मचारियों ने दौड़ाकर वाहनों को रोकने के बाद कागजात दिखाने को कहा।
बरेली। परिवहन विभाग ने खुर्रम गौटिया मार्ग पर स्कूली वैन और बसों के साथ साथ ई-रिक्शा चेकिंग अभियान चलाया। आरटीओ के हमराह कर्मचारियों ने दौड़ाकर वाहनों को रोकने के बाद कागजात दिखाने को कहा। चेकिंग होती देखकर कई वाहन चालकों ने रास्ता बदलकर दूसरे रास्ते पर निकलना उचित समझा।
शहर में आटो और ई-रिक्शा वालों की मनमानी के चलते लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। जहां मन चाहा रोककर सवारियां चढ़ाना और उतारते देखे जा रहे है जिसको लेकर विभिन्न मार्गो पर हर दिन लोगों को दिक्कतों का सामना करना होता है। इसी को देखते हुए शुक्रवार को ई रिक्शा और बसों पर भी शिकंजा कसा गया।
हर दिन प्रशासन और परिवहन अफसरों के पास पहुंच रही शिकायत के बाद आरटीओ ने चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों के कागजात चेक करने के साथ कई वाहनों के चालान भी किए। आर टी ओ के डर से वाहन चालक रास्ता बदलते हुए नजर आए।