11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोहरे में रोडवेज बस और कार की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर मौत, दो घायल

जिले के अल्हागंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर सुगसुगी मोड़ से पहले रोडवेज बस और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

शाहजहांपुर। जिले के अल्हागंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर सुगसुगी मोड़ से पहले रोडवेज बस और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर ही तीनों युवकों ने तोड़ा दम

पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब सात बजे बरेली डिपो की रोडवेज बस और कार आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार 30 वर्षीय अरुण, 32 वर्षीय ऋषभ और 30 वर्षीय संजय की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के मुड़ा खालसा अमीन नगर के निवासी बताए गए हैं।

दो युवक गंभीर घायल, फर्रुखाबाद रेफर

हादसे में अनिल और गौरव निवासी मूड़ा भाई छतौनिया, थाना हैदराबाद, जिला लखीमपुर खीरी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।

कोहरे के कारण हादसे की आशंका, यातायात रहा प्रभावित

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय इलाके में घना कोहरा था, जिसके कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग