बरेली

दहेज में मांगे एक करोड़, न देने पर महिला को घर से निकाला, पति समेत 4 पर एफआईआर

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक नवविवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
less than 1 minute read
May 14, 2025
Feature image

बरेली। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक नवविवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह गुजरात के सूरत निवासी प्रतीक बजाज पुत्र दीनदयाल बजाज के साथ जयपुर के एक होटल में डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में संपन्न हुआ था, जिसमें उसके पिता ने करीब 65 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद से की ससुराल वाले उससे दहेज में एक करोड़ रुपये की मांग करने लगे।

विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता को आरोप है कि पति प्रतीक बजाज, सास सरोज बजाज, ससुर दीनदयाल बजाज और ननद प्रिया अग्रवाल ने उसे दहेज के लिए ताने देने शुरू कर दिए। पीड़िता के मुताबिक ससुरालियों ने एक करोड़ रुपये के खर्च की अपेक्षा जताई और कहा कि सोने के जेवर और नकद बहुत कम मिले हैं। जब उसने इसका विरोध किया, तो उसे धमकी दी गई कि अगर 50 लाख रुपये नहीं लाए तो उसे जान से मार देंगे।

महिला को घर से निकाला, एफआईआर दर्ज

पीड़िता ने बिचौलिया मामा-मामी से मदद की गुहार लगाई लेकिन उन्होंने भी हाथ खड़े कर दिए, और ससुराल पक्ष की मांगों को जायज बताकर रुपये देने की बात कही। आरोप है कि पति ने उसे एक सूटकेस में सामान देकर अकेले दिल्ली भेज दिया गया, जहां से उसके पिता उसे लेकर बरेली आए। अब पीड़िता ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर एफआईआर दर्ज कराई है।

Also Read
View All
लोधी की ताजपोशी से ही शुरू हुई BJP में नई गुटबाजी; बरेली शहर होर्डिंगों से पटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष से ज्यादा प्रदेश उपाध्यक्ष के पोस्टर की चर्चा

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

UP पुलिस का बर्खास्त सिपाही पत्नी के साथ मिलकर चलाता था अपराध का गिरोह, बरेली पुलिस ने जाल बिछाकर 3 को दबोचा

बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर