बरेली

यूपी के इस शहर में सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर हंगामा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

शहर कोतवाली में मस्जिद के इमाम समेत 13 लोगो के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है जबकि 100-150 अज्ञात लोगो के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की गई है।

2 min read
Jun 08, 2019
यूपी के इस शहर में सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर हंगामा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बरेली। चौकी चौराहे स्थित मस्जिद का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए आने वाले नमाजी सड़क पर नमाज पढ़ना चाहते हैं लेकिन पुलिस प्रशासन उन्हें इस बात की अनुमति नहीं दे रहा है। पुलिस का कहना है कि रोड बंद कर मस्जिद के बाहर नमाज नहीं पढ़ी जा सकेगी। जुमे की नमाज के दौरान भी यहाँ सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर जमकर हंगामा हुआ और पुलिस के मना करने पर भी लोगों ने सड़क पर नमाज पढ़ी। जिसके बाद पुलिस ने अब सख्त रवैया अपनाते हुए मस्जिद के इमाम और उसके बेटे समेत 13 लोगों के खिलाफ नामजद और 100-150 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है।


ये भी पढ़ें

Namaj on road" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/06/08/vlcsnap-2019-06-08-17h35m50s267_4683344-m.png">

मुकदमा हुआ दर्ज

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के चौकी चौराहे पर बीच सड़क पर एक मस्जिद बनी हुई है। इस मस्जिद में आस पड़ोस के दुकानदार नमाज अदा करते थे। लेकिन धीरे धीरे वहां पर लोग बढ़ने लगे और सड़क पर टेंट लगाकर नमाज होने लगी। जिसके बाद एसपी सिटी ने सड़क पर नमाज अदा करने को मना किया तो विशेष समुदाय के लोग आग बबूला हो गए। और काफी संख्या में लोग इक्कठे होकर हंगामा करने लगे। इतना ही नही पुलिस के मना करने के बावजूद लोगो ने वहां पर जबरन नमाज की। जिसके बाद शहर कोतवाली में मस्जिद के इमाम समेत 13 लोगो के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है जबकि 100-150 अज्ञात लोगो के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें

वीडियो फुटेज से होगी पहचान

सीओ सिटी कुलदीप कुमार का कहना है कि सड़क बंद कर नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी क्योकि चौकी चौराहा शहर का व्यस्तम चौराहा है। किसी को भी रोड नहीं बंद करने दिया जाएगा। उनका कहना है कि लोगों ने सड़क बंद कर नमाज का प्रयास किया गया और रोकने पर हंगामा हुआ इस पर एफआईआर दर्ज की गई है और अब वीडियो फुटेज से पहचान कर हंगामा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
08 Jun 2019 06:11 pm
Also Read
View All