21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पद की मर्यादा भूले एआरटीओ, मंत्री के सामने झुके… पैर छूते ही वायरल हुआ वीडियो, मचा बवाल

सेटेलाइट बस अड्डे के लोकार्पण समारोह में उस वक्त अजीब स्थिति बन गई, जब परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के स्वागत के दौरान एआरटीओ प्रशासन सर्वेश सिंह पद की मर्यादा भूल बैठे। उन्होंने सार्वजनिक मंच पर ही मंत्री के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिससे मौके पर मौजूद अन्य अधिकारी असहज नजर आए।

less than 1 minute read
Google source verification

शाहजहांपुर। सेटेलाइट बस अड्डे के लोकार्पण समारोह में उस वक्त अजीब स्थिति बन गई, जब परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के स्वागत के दौरान एआरटीओ प्रशासन सर्वेश सिंह पद की मर्यादा भूल बैठे। उन्होंने सार्वजनिक मंच पर ही मंत्री के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिससे मौके पर मौजूद अन्य अधिकारी असहज नजर आए।

लोकार्पण कार्यक्रम में हुआ विवादित दृश्य

सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। जैसे ही मंत्री का काफिला पहुंचा, अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसी दौरान एआरटीओ सर्वेश सिंह तेजी से आगे बढ़े और बिना किसी हिचक के मंत्री के पैर छू लिए। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी इस पूरे घटनाक्रम को देखकर असहज हो गए। हालांकि, एआरटीओ के व्यवहार पर किसी ने मौके पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन माहौल में एक अजीब सी खामोशी जरूर छा गई।

मंत्री के इर्द-गिर्द ही घूमते रहे एआरटीओ

पैर छूने के बाद भी एआरटीओ सर्वेश सिंह पूरे कार्यक्रम के दौरान मंत्री के आगे-पीछे घूमते नजर आए। उनका यह व्यवहार लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया और कार्यक्रम की गरिमा पर सवाल उठने लगे। घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद लोग सरकारी अधिकारी के इस तरह सार्वजनिक मंच पर पैर छूने को लेकर तंज कसते दिखे। कई यूजर्स ने इसे पद की गरिमा के खिलाफ बताया।