बरेली

सीएम के दौरे से पहले तेज हुई तैयारी… सथरापुर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को जल्द शुरू करने में जुटा नगर निगम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने सथरापुर स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को चालू कराने की तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने अधिकारियों के साथ प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

less than 1 minute read
Mar 16, 2026

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने सथरापुर स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को चालू कराने की तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने अधिकारियों के साथ प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्लांट का समय पर शुरू होना बेहद जरूरी है।

मशीनरी लगाने के लिए एजेंसी ने मांगा दो सप्ताह का समय

निरीक्षण के दौरान प्लांट का संचालन करने वाली एजेंसी पाथ्या के प्रतिनिधियों ने मशीनरी की स्थापना के लिए नगर आयुक्त से दो सप्ताह का समय मांगा। एजेंसी का कहना है कि मशीनों की स्थापना पूरी होते ही ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा, ताकि तकनीकी खामियों को दूर कर प्लांट को नियमित रूप से संचालित किया जा सके। नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय और एक्सईएन राजीव कुमार राठी को निर्देश दिए कि कार्यों की लगातार निगरानी की जाए और तय समय सीमा के भीतर सभी तकनीकी समस्याओं को दूर कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम पहले ही दे चुके हैं जल्द शुरू करने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पिछले दौरों के दौरान भी इस प्लांट को जल्द चालू कराने के निर्देश दिए थे। इसी को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने तैयारियों की रफ्तार बढ़ा दी है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि निगम प्रशासन की योजना सितंबर माह से प्लांट में कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण शुरू करने की है। प्लांट के चालू होने से शहर में कूड़ा प्रबंधन की समस्या का स्थायी समाधान मिलने के साथ स्वच्छता रैंकिंग में भी सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Also Read
View All
बरेली भाजपा में बड़ा सियासी धमाका, राजीव, विष्णु और आदेश बने महामंत्री, नगर निगम में 10 नामित पार्षदों पर मुहर, शहर की राजनीति में मचा तूफान

बरेली में औद्योगिक क्रांति की तैयारी… 126 हेक्टेयर में बसने जा रही 3329 करोड़ की इंडस्ट्रियल टाउनशिप, उद्योगों के साथ रोजगार को मिलेगी रफ्तार

आवारा कुत्तों का कहर… मुर्गी फार्म के बाहर खेल रहे मासूम को झुंड ने नोचा, आंतें बाहर निकलीं, हालत गंभीर

बरेली में रिश्तों की पंचायत में खून की बारिश, दामाद ने सास-साले की ली जान, पत्नी को भी नहीं बख्शा, जाने मामला

गंगा एक्सप्रेसवे किनारे बनेगा बरेली का इंडस्ट्रियल कॉरिडोर… भमोरा में 1000 हेक्टेयर जमीन चिह्नित, उद्योगों को मिलेगा बड़ा मंच

अगली खबर