बरेली

कैंट का कायाकल्प: चमक उठा धोपा चौक और निखर गया मंदिर… राज्यपाल ने देखा बदला स्वरूप, कही ये बड़ी बात

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कैंट क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने धोपेश्वरनाथ मंदिर और विकसित हो रहे धोपा चौक समेत विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति देखी। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, चौक के आधुनिकीकरण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर विस्तार से जानकारी ली तथा कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष जताया।

2 min read
Feb 21, 2026

बरेली। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कैंट क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने धोपेश्वरनाथ मंदिर और विकसित हो रहे धोपा चौक समेत विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति देखी। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, चौक के आधुनिकीकरण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर विस्तार से जानकारी ली तथा कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष जताया।

कैंटोनमेंट बोर्ड में शुक्रवार देर शाम संतोष कुमार गंगवार का काफिला जैसे ही पहुंचा तो कैंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन ने अगवानी की और सीधे मुद्दे पर आते हुए कैंट क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का पूरा खाका सामने रख दिया। सड़कों से लेकर स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं तक हर मोर्चे पर काम का रिपोर्ट कार्ड पेश किया गया।

परियोजनाओं का लिया जायजा, गुणवत्ता पर जताई संतुष्टि

राज्यपाल ने कैंट इलाके में चल रही अधोसंरचनात्मक परियोजनाओं को करीब से देखा। साफ-सफाई की व्यवस्था, बेहतर होती सड़कों और व्यवस्थित सुविधाओं को देखकर उन्होंने खुलकर तारीफ की। उन्होंने साफ कहा कि काम सिर्फ कागजों में नहीं, जमीन पर दिख रहा है और यही असली प्रशासनिक दक्षता है।

धोपा चौक और मंदिर का बदला रूप बना चर्चा का केंद्र

दौरे के दौरान राज्यपाल और प्रमुख सचिव आलोक पाण्डेय ने श्री धोपेश्वरनाथ मंदिर (धोपा मंदिर) और नए अंदाज में सजे धोपा चौक का निरीक्षण किया। मंदिर परिसर में हुए सौंदर्यीकरण और धरोहर संरक्षण कार्यों को सराहा गया, वहीं धोपा चौक का आधुनिक और सांस्कृतिक रूप लोगों को खासा आकर्षित करता नजर आया। परंपरा और आधुनिकता का यह संगम चर्चा का विषय बना रहा।

नेतृत्व की सराहना, भविष्य की योजनाओं पर मंथन

राज्यपाल ने कहा कि आस्था स्थलों के संरक्षण के साथ-साथ आधुनिक विकास की रफ्तार बनाए रखना आसान नहीं होता, लेकिन कैंट क्षेत्र में यह संतुलन साफ दिखाई देता है। डॉ. तनु जैन के नेतृत्व में हो रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने इसे प्रेरणादायी पहल बताया। दौरे के अंत में भविष्य की योजनाओं पर भी मंथन हुआ और बोर्ड की ओर से अतिथियों के प्रति आभार जताया गया।

Also Read
View All
होली की मिठास में मिलावट का डर… खरीदने से पहले हो जाएं सावधान, FSDA का छापा, डोमिनोज समेत कई बड़े नाम रडार पर

इनकम टैक्स ने सुपीरियर इंडस्ट्रीज के दिल्ली हेड ऑफिस से लेकर 2003 के खातों की जांच, दिनेश मिश्रा-अमित महर्षि बैंक-असेट्स रडार पर

बकायेदारों पर सख्ती तेज… संपत्तियां सील कर वसूले 5.52 लाख, 12 करोड़ बकाया वाले आवासीय-व्यावसायिक भवन निशाने पर

जंक्शन पर मनमानी अब नहीं चलेगी… खानपान स्टॉल पर लगेंगे क्यूआर कोड, तय दाम से ज्यादा वसूली पर ठेका होगा रद्द

हाई स्पीड ट्रेनों के दावे हुए फेल… बरेली से लखनऊ, मुरादाबाद और चंदौसी रूट पर 61 जगह लगी स्पीड पर ब्रेक, रेंग रहीं ये ट्रेनें

अगली खबर