बरेली

राजस्व निरीक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, पैमाइश के बदले मांगे थे रुपये

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बरेली में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एंटी करप्शन की टीम ने तहसील सदर में तैनात राजस्व निरीक्षक नरेंद्र पाल गंगवार को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। यह कार्रवाई मंगलवार को शाम छह बजे रिठौरा कस्बे के ईदगाह तिराहे के पास की गई।
less than 1 minute read
May 13, 2025
Feature image

बरेली। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बरेली में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एंटी करप्शन की टीम ने तहसील सदर में तैनात राजस्व निरीक्षक नरेंद्र पाल गंगवार को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। यह कार्रवाई मंगलवार को शाम छह बजे रिठौरा कस्बे के ईदगाह तिराहे के पास की गई।

सीओ एंटी करप्शन के निर्देशन में इंस्पेक्टर इश्तियाक वारसी के नेतृत्व में गठित ट्रैप टीम ने इस पूरी कार्रवाई को गोपनीय तरीके से अंजाम दिया। आरोपी नरेंद्र पाल गंगवार नवाबगंज के मुड़िया तेली गांव का रहने वाला है वह वर्तमान में रिठौरा राजस्व क्षेत्र में निरीक्षक के पद पर कार्यरत था।

जमीन की पैमाइश के बदले मांगे रुपये

पीड़ित रिठौरा निवासी पूरनलाल शर्मा ने आरोप लगाया कि उनकी कृषि भूमि की पैमाइश कराने के एवज में राजस्व निरीक्षक ने 10 हजार की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एंटी करप्शन ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद कर ली है।

आरोपी पर इज्जतनगर में मुकदमा दर्ज

गिरफ्तारी के बाद आरोपी राजस्व निरीक्षक के खिलाफ थाना इज्जतनगर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। एंटी करप्शन के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की सख्त नीति के तहत भ्रष्टाचार के मामलों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Also Read
View All
लोधी की ताजपोशी से ही शुरू हुई BJP में नई गुटबाजी; बरेली शहर होर्डिंगों से पटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष से ज्यादा प्रदेश उपाध्यक्ष के पोस्टर की चर्चा

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

UP पुलिस का बर्खास्त सिपाही पत्नी के साथ मिलकर चलाता था अपराध का गिरोह, बरेली पुलिस ने जाल बिछाकर 3 को दबोचा

बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर