
बरेली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए समाज कल्याण विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए अपने आवासीय विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले में मनौना (आंवला) और गोपालपुर-भोजीपुरा स्थित स्कूलों में कक्षा 6 से 9 तक प्रवेश लिखित परीक्षा से होगा, जबकि कक्षा 11 में चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इन विद्यालयों में रहना खाना पूरी तरह निःशुल्क है। स्कूलो में पठन पाठन से लेकर रहन सहन की सभी सुविधायें योगी सरकार निशुल्क करती है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि इन विद्यालयों में प्रवेश 20 जनवरी से प्रारंभ हो गये थे। आवेदन करने के लिये अंतिम तिथि 20 फरवरी है। 25 फरवरी को पात्र छात्रों की सूची जारी की जायेगी।
सरकारी स्कूलों में प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 से 9 तक के लिये 15 मार्च को सुबह 11 बजे होगी। फाइनल सूची के परिणाम 23 मार्च को प्रकाशित किये जायेंगे। इसके बाद एडमिशन प्रक्रिया प्रारंभी की जायेगी। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, गोपालपुर, जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, मनौना में कक्षा 6, 7, 8, 9: लिखित प्रवेश परीक्षा होगी। इसके बाद ही प्रवेश होंगे। जबकि कक्षा 11: कक्षा 10 के अंकों की मेरिट से (परीक्षा नहीं) सीटें भरी जायेंगी।
सीटें और आरक्षण (सरकारी नियमों के अनुसार)
एससीएसटी: 60 प्रतिशत
ओबीसी: 25 प्रतिशत
जनरल : 15 प्रतिशत
कुल सीटों की स्थिति
गोपालपुर–भोजीपुरा:
कक्षा 6: 70 सीटें (एससीएसटी 42, ओबीसी 18, जनरल 10)
कक्षा 11: 22 सीटें (एससी 07, ओबीसी 08, जनरल 07)
मनौना–आंवला:
कक्षा 6: 70 सीटें (एससीएसटी 42, ओबीसी 18, जनरल 10)
कक्षा 11: 13 सीटें (एससी 11, ओबीसी 01, जनरल 01)
ऑफलाइन: संबंधित विद्यालय से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर 20 फरवरी तक जमा करें। इसके साथ ही जरूरी दस्तावेज अनिवार्य हैं। इनमें आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पिछली कक्षा की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र, चिकित्सा प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साइज फोटो होने चाहिये।
ऑनलाइन: आधिकारिक पोर्टल https://ats.upsdc.gov.in पर आवेदन।
गोपालपुर–भोजीपुरा: प्राचार्य मान सिंह
मनौना–आंवला: प्राचार्य राकेश वायु
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मेधावी छात्र-छात्राएं इस अवसर का लाभ लें। आवेदन ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों माध्यमों से स्वीकार हैं, 20 फरवरी के बाद प्राप्त आवेदन मान्य नहीं होंगे। समाज कल्याण विभाग के आवासीय विद्यालय निःशुल्क शिक्षा, आवास और भोजन के साथ बच्चों को मजबूत भविष्य देने का अवसर दे रहे हैं। तय तारीखों का पालन करें, दस्तावेज पूरे रखें और 15 मार्च की परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर दें।
Published on:
10 Feb 2026 07:29 pm
