बरेली

शादी का झांसा देकर शोईब ने लूटी विधवा महिला की आबरू, दहेज के नाम पर 1 लाख हड़पने का आरोप, जाने पूरा मामला

बारादरी क्षेत्र की एक विधवा महिला ने दूसरे समुदाय के शोईब पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और उससे करीब 1 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने शोईब और उसके माता-पिता के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Nov 21, 2025

बरेली। बारादरी क्षेत्र की एक विधवा महिला ने दूसरे समुदाय के शोईब पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और उससे करीब 1 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने शोईब और उसके माता-पिता के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले हुई थी, लेकिन एक साल पहले उसके पति की मृत्यु हो गई। कुछ समय पहले उसकी जान पहचान शोईब से हुई। शोईब ने खुद को अविवाहित बताकर महिला से निकाह का वादा किया और उसके भरोसे का फायदा उठाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने महिला से करीब 1 लाख रुपये भी हड़प लिए।

शादी से मुकरा आरोपी, रुपये भी नहीं लौटाए

पीड़िता ने आरोप लगाया कि शोईब शादी से मुकर गया और रुपये भी नहीं लौटा रहा है। तीन दिन पहले महिला ने अपने पैसे और निकाह के बारे में बात करने शोईब के घर जाने की कोशिश की। इस दौरान शोईब ने महिला के साथ मारपीट की और गाली-गलौच की। महिला के मुताबिक शोईब के माता-पिता ने भी उसे गालियां दी और जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया।

मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडे का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read
View All
होली पर अब नहीं होगी कन्फर्म सीट की टेंशन, बरेली से गुजरेंगी नई स्पेशल ट्रेनें, जाने कैसे आसान होगा आपका सफर

एक हजार करोड़ की ठगी के आरोपी गुलाटी पर अब तक 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज, दो करोड़ की एक और एफआईआर

आग के साथ अब आपदा पर भी वार, बरेली फायर ब्रिगेड के बेड़े में जुड़ा मल्टी डिजास्टर रेस्पांस वाहन, हाईराइज रेस्क्यू में मिलेगी नई ताकत

824 करोड़ के रिंग रोड से बरेली को जाम से मिलेगा छुटकारा, चौबारी बनेगा नया ट्रांसपोर्ट हब, नए बस अड्डे की मंजूरी

हल्के बुखार में एंटीबायोटिक गटकना खतरनाक, रेजिस्टेंस बढ़ा तो भविष्य का इलाज होगा मुश्किल, जानें क्या हैं इसके नुकसान

अगली खबर