बरेली

स्मार्ट सिटी की बसें कराएंगी शादी-ब्याह और पिकनिक, बुक कराएं और ले जाएं

बरेली और शाहजहांपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की बैठक कमिश्नर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि शाहजहांपुर की तरह बरेली में भी 25 ई-बसों को पूरी तरह ऑनरोड किया जाएगा और लोड फैक्टर में वृद्धि के लिए इन बसों की चार्टर्ड और निजी बुकिंग की सुविधा दी जाएगी।

less than 1 minute read
Oct 02, 2024

बरेली। बरेली और शाहजहांपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की बैठक कमिश्नर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि शाहजहांपुर की तरह बरेली में भी 25 ई-बसों को पूरी तरह ऑनरोड किया जाएगा और लोड फैक्टर में वृद्धि के लिए इन बसों की चार्टर्ड और निजी बुकिंग की सुविधा दी जाएगी। अब शादी, पार्टी, पिकनिक और अन्य निजी कार्यक्रमों के लिए ई-बसों को घंटे और किलोमीटर के आधार पर बुक किया जा सकेगा।

ई-बस बुकिंग का समय: बुकिंग शाम 6:00 बजे से अगले दिन सुबह 6:00 बजे तक ही की जा सकेगी। यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि सिटी बस सेवा से आय में वृद्धि हो। शाहजहांपुर में यह व्यवस्था पहले से ही लागू है, और अब इसे बरेली में भी शुरू किया जा रहा है।

बैठक में बरेली के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार यादव, संभागीय परिवहन अधिकारी कमल प्रसाद गुप्ता, और बरेली सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के प्रबंध निदेशक दीपक चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सिटी बस सेवा के लिए तय किए गए रेट:

04 घंटे/60 किमी दूरी के लिए: ₹5000 (05% GST अतिरिक्त)

08 घंटे/100 किमी दूरी के लिए: ₹8000 (05% GST अतिरिक्त)

12 घंटे/120 किमी दूरी के लिए: ₹10,000 (05% GST अतिरिक्त)

इन रूटों पर संचालित हो रही हैं सिटी बसें:

वर्तमान में बरेली में 25 सिटी बसें संचालित हो रही हैं। ये बसें बरेली रेलवे जंक्शन से शीशगढ़, वाया फतेहगंज पश्चिमी, किला स्वालेनगर (मिनी बाईपास) से फरीदपुर, और स्वालेनगर (मिनी बाईपास) से मनौना धाम वाया आंवला मार्ग पर चल रही हैं।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि परिचालक द्वारा बस में बिना टिकट यात्री पाया जाता है, तो मोटर व्हीकल एक्ट-1988 के तहत उस पर सुसंगत धाराओं के अंतर्गत पेनाल्टी अधिरोपित की जाएगी।

Published on:
02 Oct 2024 12:52 pm
Also Read
View All
एफआईआर में गड़बड़ी और जांच में ढिलाई पर एसएसपी का बड़ा एक्शन, दो दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

शॉर्ट सर्किट से कम्पीटेन्ट प्राइड अपार्टमेंट में भड़की आग, चार गाड़ियां जलकर खाक, ग्राउंड फ्लोर पर मची अफरा-तफरी

डीपीएस स्कूल के हॉस्टल में बगावत, खराब खाने और ‘उत्पीड़न’ के आरोप पर छात्रों का हंगामा, पुलिस बुलानी पड़ी

यूपी के इस जिले में ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, कार बुकिंग कर ले गए थे हत्यारे, पीछे बैठकर मारी गोली, लूट का शक गहराया

पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को बढ़ाने या उन्हें प्रशासक नियुक्त करने का प्रावधान है भी या नहीं? बरेली में क्या बोले DPRO