बरेली

टीबी मुक्त बरेली की ओर बढ़ा कदम: अफसरों ने गोद लिए हजारों मरीज, हर महीने पोषण किट से करेंगे मदद

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बरेली में शुक्रवार को एक खास पहल देखने को मिली। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिले के आला अधिकारियों ने क्षय रोगियों (टीबी मरीजों) को गोद लिया। अब ये अधिकारी मरीजों के इलाज पूरा होने तक उन्हें हर महीने पोषण पोटली देंगे ताकि उनका शरीर मजबूत रहे और वो जल्दी स्वस्थ हो सकें।

less than 1 minute read
Jul 04, 2025
मरीजों को पोषण किट देते डीएम व अन्य अफसर (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बरेली में शुक्रवार को एक खास पहल देखने को मिली। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिले के आला अधिकारियों ने क्षय रोगियों (टीबी मरीजों) को गोद लिया। अब ये अधिकारी मरीजों के इलाज पूरा होने तक उन्हें हर महीने पोषण पोटली देंगे ताकि उनका शरीर मजबूत रहे और वो जल्दी स्वस्थ हो सकें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील पर शुरू हुई निक्षय मित्र योजना के तहत ये कदम उठाया गया है। इस मौके पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह, सीडीओ, सीएमओ, एडीएम प्रशासन व वित्त, बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीआईओएस, जीएमडीआईसी समेत तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने टीबी मरीजों को गोद लिया और उन्हें पोषण किट सौंपी।

गोद लिए गए मरीजों को हर माह दी जाएगी पोषण पोटली

पोषण पोटली में एक किलो मूंगफली, एक किलो भुना चना, एक किलो गुड़, एक किलो सत्तू, एक किलो दाल और एक किलो पोषण सप्लीमेंट (जैसे हॉर्लिक्स या बॉर्नविटा) दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों को जिन मरीजों को गोद लिया है, उन्हें हर महीने पोषण पोटली देते रहें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन मरीजों के पास राशन कार्ड या बैंक खाता नहीं है, उनकी मदद के लिए तुरंत कार्रवाई की जाए ताकि उन्हें सरकारी लाभ सीधे मिल सके।

जिले को जल्द टीबी मुक्त बनाने की तैयारी

सीएमओ ने जानकारी दी कि अब तक जिले में 8653 टीबी मरीजों को गोद लेने की सहमति मिल चुकी है। इनमें से 6137 मरीजों को पोषण किट दी जा चुकी है। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने सभी विभागों से अपील की कि वो इस अभियान को गंभीरता से लें ताकि बरेली को जल्द टीबी मुक्त जिला बनाया जा सके।

Also Read
View All
पुलिस लाइन्स में बड़ा बदलाव… ट्रैफिक ऑफिस, वीआईपी सेल और ‘प्रहरी उद्यान’ का लोकार्पण, हाईटेक हुई बरेली पुलिस

मुफ्त टीकाकरण की शुरुआत… पहले दिन 62 किशोरियों ने लगवाया ‘सुरक्षा कवच’, बरेली प्रदेश में अव्वल

नो एंट्री में घुसा ट्रक… ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को कुचला, चार महीने बाद होना था रिटायरमेंट, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

आदेश की टीम से संतोष का पत्ता साफ, शिव प्रताप का भी डिमोशन, बरेली जिले की टीम से कई दिग्गज आउट, नये चेहरों की एंट्री

गैस उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ीं… एक घर में दो से ज्यादा सिलेंडर मिले तो होगी जेल, डबल कनेक्शन पर भी कसा जाएगा शिकंजा

अगली खबर