बरेली

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सुधीश बने जिलाध्यक्ष, अजय गुप्ता शैंकी संभालेंगे महानगर की कमान

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल में शनिवार को बड़ा फेरबदल हुआ। प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल की संस्तुति पर एक बार फिर सुधीश पांडेय को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई, जबकि अजय गुप्ता शैकी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया।

2 min read
Oct 04, 2025

बरेली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल में शनिवार को बड़ा फेरबदल हुआ। प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल की संस्तुति पर एक बार फिर सुधीश पांडेय को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई, जबकि अजय गुप्ता शैकी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया।

नए पदाधिकारियों की घोषणा पीलीभीत बाईपास स्थित विद्या वर्ल्ड स्कूल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में की गई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल और प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और उनसे संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष बने सुधीश पांडेय ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी और संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि व्यापारी एकजुट रहेंगे तो कोई भी ताकत उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकती। महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता शैकी ने कहा कि युवा व्यापारियों को संगठन से जोड़ना और उनकी आवाज बुलंद करना उनकी प्राथमिकता होगी।

कार्यक्रम में अनुज गुप्ता को महानगर महामंत्री, राजेश कुमार अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, ऋषि गुप्ता और दीपक वैद्य को उपाध्यक्ष, उदय सक्सेना को महानगर मंत्री, जबकि सूरज गुप्ता और सुनील गुप्ता को मंत्री बनाया गया। इसके अलावा विनीत गुप्ता, संजू भारती, अमित मेहरा, सचिन यादव, शगुन अग्रवाल, शाश्वत अग्रवाल, अमन जालान, हर्षित बंसल, दिव्यांश अग्रवाल, शुभम खंडेलवाल, अमित गुप्ता, चरणजीत सिंह साहनी, अमित हरमिलापी, नितिन गुप्ता, उमंग अग्रवाल, शिवा सिंह, रौनक पाराशरी और आदित्य गंगवार (छोटू गुप्ता) को भी संगठन में अहम जिम्मेदारियां दी गईं। मौके पर मंडल प्रभारी विकास अग्रवाल, पंकज कपूर, नितिन वैश्य, अभिषेक श्रीवास्तव, मनोज खंडेलवाल, पुष्पेंद्र पांडेय, संतोष पटेल, नरेश कश्यप, नरेंद्र कश्यप समेत शहर के कई वरिष्ठ व्यापारी मौजूद रहे।

Also Read
View All

अगली खबर