बरेली

लूट का अड्डा बन गया सनराइज अस्पताल, इज्जतनगर पुलिस करेगी डॉक्टर और मैनेजर की वसूली की जांच

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के सौफुटा मोड़ स्थित सनराइज मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल ने आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज का झांसा देकर गरीब परिवार से साढ़े पांच लाख रुपये वसूले। मरीज की मौत के बाद अस्पताल के डॉक्टर रिहान अहमद और मैनेजर सोहिल खान के खिलाफ भमोरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, अब इज्जतनगर पुलिस विवेचना करेगी।

2 min read
Dec 13, 2025

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के सौफुटा मोड़ स्थित सनराइज मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल ने गरीब परिवार के साथ जिस तरह की धोखाधड़ी की, वह शर्मनाक और बेशर्मियत की हदें पार कर गई। आरोप है कि अस्पताल ने आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज का वादा किया, लेकिन फिर गरीब परिवार से साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक की लूट कर डाली।

भमोरा थाना क्षेत्र के गांव शिझरी की निवासी लक्ष्मी देवी ने बताया कि 25 सितंबर को उनके 31 वर्षीय पति उर्वेश कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टर रिहान अहमद और मैनेजर सोहिल खान ने आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज का वादा किया। लेकिन महज दो घंटे के अंदर ही रुपये मांगना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन्हें धमकी दी गई कि रुपये नहीं दोगे तो मरीज मर जाएगा। सरकार से पैसा मिलने पर सब लौटवा देंगे।

मजबूरी में लक्ष्मी देवी ने कर्ज लेकर किस्तों में 5,33,500 रुपये जमा किए। इसके बावजूद, 2 अक्टूबर की शाम 6:15 बजे उर्वेश कुमार की मौत हो गई। जब परिवार ने पोस्टमार्टम कराने की मांग की, तो अस्पताल में हंगामा मच गया। आरोप है कि डॉक्टर और मैनेजर मौके पर पहुंचे और धमकाया, शोर मत मचाओ, सारा पैसा लौटवा देंगे, सरकार से भी पांच लाख दिलवा देंगे।

भमोरा थाना पुलिस ने पहले ही डॉक्टर रिहान अहमद और मैनेजर सोहिल खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। अब यह मामला इज्जतनगर थाना में ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की सख्त जांच शुरू कर दी है। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह अस्पताल स्वास्थ्य सेवा नहीं, बल्कि वसूली का अड्डा साबित होगा। उर्वेश कुमार की मौत ने इस पूरे मामले में सवालों की झड़ी लगा दी है, और प्रशासन पर गंभीर जांच की जिम्मेदारी बढ़ा दी है।

वहीं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर कहा कि यह सिर्फ मौत का मामला नहीं, बल्कि अस्पताल और पत्रकार पर हमले से जुड़ा गंभीर प्रकरण है। उन्होंने सोमवार को आला अधिकारियों से मुलाकात कर FIR दर्ज कराने की मांग रखने का ऐलान किया। प्रशासन की चुप्पी और जिम्मेदारों की भूमिका पर सवाल उठते रहे, वहीं सामाजिक और राजनीतिक दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अब सबकी निगाहें इस मुलाकात पर हैं, जो तय करेगी कि कानून की कार्रवाई कब और कैसे शुरू होगी।

Also Read
View All
होली पर अब नहीं होगी कन्फर्म सीट की टेंशन, बरेली से गुजरेंगी नई स्पेशल ट्रेनें, जाने कैसे आसान होगा आपका सफर

एक हजार करोड़ की ठगी के आरोपी गुलाटी पर अब तक 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज, दो करोड़ की एक और एफआईआर

आग के साथ अब आपदा पर भी वार, बरेली फायर ब्रिगेड के बेड़े में जुड़ा मल्टी डिजास्टर रेस्पांस वाहन, हाईराइज रेस्क्यू में मिलेगी नई ताकत

824 करोड़ के रिंग रोड से बरेली को जाम से मिलेगा छुटकारा, चौबारी बनेगा नया ट्रांसपोर्ट हब, नए बस अड्डे की मंजूरी

हल्के बुखार में एंटीबायोटिक गटकना खतरनाक, रेजिस्टेंस बढ़ा तो भविष्य का इलाज होगा मुश्किल, जानें क्या हैं इसके नुकसान

अगली खबर