बरेली

बाइक विवाद में किशोर की चाकू से हत्या, रास्ते में टूटी सांसें, चार गिरफ्तार, एक नाबालिग सुधार गृह

रिठौरा इलाके में बाइक को लेकर हुई मामूली कहासुनी ने खौफनाक रूप ले लिया। चाकू से किए गए ताबड़तोड़ हमले में घायल 16 वर्षीय किशोर समीर की इलाज के दौरान मौत हो गई। दिल्ली ले जाते समय रविवार को उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

less than 1 minute read
Feb 02, 2026

बरेली। रिठौरा इलाके में बाइक को लेकर हुई मामूली कहासुनी ने खौफनाक रूप ले लिया। चाकू से किए गए ताबड़तोड़ हमले में घायल 16 वर्षीय किशोर समीर की इलाज के दौरान मौत हो गई। दिल्ली ले जाते समय रविवार को उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मोहल्ला इंद्रपुरी निवासी समीर शुक्रवार रात बाजार से लौट रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के ही आरिफ से उसकी बाइक को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो आरिफ ने अपने साथी जाकिर, करन यादव और एक नाबालिग को बुला लिया। चारों ने मिलकर समीर को घेर लिया।

दिल्ली ले जाते समय टूटी सांसें

आरोप है कि चारों ने समीर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। समीर लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। आरोपी उसे मरा समझकर मौके से भाग निकले। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना पर पुलिस पहुंची। समीर को गंभीर हालत में बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे थे। रविवार को रास्ते में ही समीर ने दम तोड़ दिया। शव वापस बरेली लाया गया, जहां घर में चीख-पुकार मच गई।

मां का रो-रोकर बुरा हाल

समीर की मौत की खबर मिलते ही मां शाहजहां बेसुध हो गईं। वह चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसरा है और हर आंख नम है। पुलिस ने आरिफ, जाकिर और करन यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एक नाबालिग को किशोर सुधार गृह भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।

Updated on:
02 Feb 2026 12:45 pm
Published on:
02 Feb 2026 12:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर