बरेली

घर में चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल, पैसों को लालच देकर भोले-भाले लोगों को फंसा रहा था बिक्की पास्टर

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव कुंदावली में रविवार को बड़ा खुलासा हुआ। यहां एक महिला के घर को ही चर्च का रूप दे दिया गया था, जहां पैसों का लालच देकर ग्रामीणों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए तैयार किया जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो हड़कंप मच गया। पुलिस आते ही कई लोग भाग निकले, जबकि चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

2 min read
Aug 24, 2025
धर्म परिवर्तन कराता बिक्की पास्टर (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव कुंदावली में रविवार को बड़ा खुलासा हुआ। यहां एक महिला के घर को ही चर्च का रूप दे दिया गया था, जहां पैसों का लालच देकर ग्रामीणों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए तैयार किया जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो हड़कंप मच गया। पुलिस आते ही कई लोग भाग निकले, जबकि चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, गांव की रहने वाली अंजू के घर पर कासगंज और बिसौली से आए लोग हर रविवार प्रार्थना सभा आयोजित करते थे। रविवार को भी यहां दर्जनों लोग जुटे थे। इसी दौरान करीब 30 ग्रामीणों को धर्म बदलने के लिए राजी किया जा चुका था। पुलिस के पहुंचते ही भगदड़ मच गई।

पुलिस ने मौके से चार लोगों को पकड़ा है, जिनमें ह्देश और उसकी पत्नी नीतू (दोनों कासगंज निवासी), बॉबी (बिसौली निवासी) और अंजू (कुंदावली निवासी) शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि ह्देश ने कुछ साल पहले पत्नी संग ईसाई धर्म अपना लिया था और अब खुद को बिक्की पास्टर कहता है। इसी तरह बॉबी ने भी नाम के आगे पास्टर जोड़ लिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ये लोग महीनों से गांव में गुपचुप तरीके से लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए बरगला रहे थे।

गांव वालों के मुताबिक, धर्म बदलवाने के लिए लोगों को पानी से भरी कुंडी में खड़ा कर शपथ दिलाई जाती थी। इसी बीच इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें ग्रामीणों को शपथ लेते देखा जा सकता है। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंचाई है। यह कोई पहला मामला नहीं है। कुछ महीने पहले कादरचौक इलाके में भी इसी तरह प्रार्थना सभा कर लोगों को धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश पकड़ी गई थी। तब पुलिस ने पकड़ने के बाद आरोपियों को छोड़ दिया था।

इंस्पेक्टर नरेश पाल सिंह ने बताया गांव से सूचना मिली थी कि एक घर में प्रार्थना सभा हो रही है। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर कई लोग भाग गए। चार लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read
View All

अगली खबर