सीबीगंज क्षेत्र के बड़ा बाईपास के पास खेत में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की गला दबाकर हत्या की गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
बरेली। सीबीगंज क्षेत्र के बड़ा बाईपास के पास खेत में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की गला दबाकर हत्या की गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
सीबीगंज के परधौली गांव निवासी लोकेश काफी समय से रेप के मामले में बरेली जेल में बंद था। पिछले दिनों वह जमानत पर जेल से छूटकर आया था। बुधवार को वह अचानक घर से गायब हो गया। परिजनों ने काफी तलाशने की कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे परधौली बड़ा बाईपास के पास खेत में उसका शव मिला। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने कई साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का मानना है कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई है। वहीं मामला प्रेम संबंध का लगा रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि अभी तक की कार्रवाई में सामने आया है कि युवक की हत्या प्रेमप्रसंग में की गई है। शक के अनुसार पर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।