बरेली

बरेली में चोरों का धावा, आधी रात को घर के आंगन से चार भैंसें चोरी

शहर में भैंस चोर सक्रिय हो गए हैं, ये घरों और घर के बाहर बंधे पशुओं को निशाना बना रहे हैं। बिथरी क्षेत्र में बुधवार रात एक घर में चोरों ने धावा बोल दिया। घर के आंगन में बंधी चार भैंसों को चुरा ले गए।

less than 1 minute read
Jan 23, 2025

बरेली। शहर में भैंस चोर सक्रिय हो गए हैं, ये घरों और घर के बाहर बंधे पशुओं को निशाना बना रहे हैं। बिथरी क्षेत्र में बुधवार रात एक घर में चोरों ने धावा बोल दिया। घर के आंगन में बंधी चार भैंसों को चुरा ले गए। पीड़ित ने पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

दूध बेचकर परिवार को पालन-पोषण करता था पीड़ित

बिथरी चैनपुर क्षेत्र के नवदिया झादा निवासी दिलीप पुत्र सतपाल डेरी संचालक हैं। वह भैंसों को दूध बेचकर परिवार का पालन पोषण करते थे, लेकिन बुधवार रात अज्ञात चोरों ने उनके घर के आंगन में बंधी चारों भैंसों को चुरा लिया। पीड़ित सुबह पांच बजे भैंसों को चारा खिलाने के लिए उठा तो भैंसें गायब थी। काफी तलाशने के बाद भी भैंसों को कोई सुराग नहीं लगा। एक ही रात में चार भैंसों की चोरी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

ठंड के कारण बढ़ रही चोरी की घटनाएं

ठंड अधिक होने की वजह चोरी की घटनाएं बड़ने लगी हैं। क्योंकि रात के समय में कोहरा भी अधिक होता है। इसलिए चोरों को चोरी करने में आसानी हो जाती है। बिथरी क्षेत्र में एक ही रात में चार भैंसें चोरी होने से दहशत फैल गई है। पशु पालने वाले गांव के अन्य लोग इस घटना के सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने चोरी रोकने के लिए प्रयाप्त इंतेजाम कर लिए हैं।

Also Read
View All
पुलिस लाइन्स में बड़ा बदलाव… ट्रैफिक ऑफिस, वीआईपी सेल और ‘प्रहरी उद्यान’ का लोकार्पण, हाईटेक हुई बरेली पुलिस

मुफ्त टीकाकरण की शुरुआत… पहले दिन 62 किशोरियों ने लगवाया ‘सुरक्षा कवच’, बरेली प्रदेश में अव्वल

नो एंट्री में घुसा ट्रक… ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को कुचला, चार महीने बाद होना था रिटायरमेंट, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

आदेश की टीम से संतोष का पत्ता साफ, शिव प्रताप का भी डिमोशन, बरेली जिले की टीम से कई दिग्गज आउट, नये चेहरों की एंट्री

गैस उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ीं… एक घर में दो से ज्यादा सिलेंडर मिले तो होगी जेल, डबल कनेक्शन पर भी कसा जाएगा शिकंजा

अगली खबर