बरेली

तीन साल के मासूम की कुत्ते ने नोची आंख, जिला अस्पताल में भर्ती, जाने मामला

शहर में खूंखार कुत्तों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को खूंखार कुत्तों ने दो बच्चों पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों बच्चों के परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कुत्ते के हमले के बाद एक बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।

less than 1 minute read
Jan 10, 2025

बरेली। शहर में खूंखार कुत्तों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को खूंखार कुत्तों ने दो बच्चों पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों बच्चों के परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कुत्ते के हमले के बाद एक बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सीबीगंज के मथुरापुर में बच्चे की आंख नोची

सीबीगंज के मथुरापुर नई बस्ती के रहने वाले ताज हुसैन का 3 वर्षीय बेटा मुमताज हुसैन पड़ोस में आयोजित एक नियाज कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहा था। रास्ते में अचानक खूंखार कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। जिससे उसके सिर और आखं पर गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद वह खून से लथपथ हो गया। परिजनों ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहां रहने वाले लोगों ने बताया यह पहला मामला नहीं है। क्षेत्र में इससे पहले भी खूंखार कुत्तों के हमले की घटनाए हुई हैं।

जिला अस्पताल गेट पर बच्चे को कुत्ते ने काटा

भुता थाना क्षेत्र के ब्रह्रापुर गांव निवासी 10 वर्षीय बंटू पुत्र सोमनाथ अपने बीमार पिता को देखने अपनी दादी के साथ अस्पताल आया हुआ था। अस्पतला गेट पर चाय कि वितरण के दौरान जैसे ही बंटू चाय लेने गया। एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

Also Read
View All

अगली खबर