बरेली

बकरीद पर ट्रैफिक अलर्ट: 7 जून को भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक, वैकल्पिक रूट तय, एसपी ट्रैफिक ने कही ये बात

ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर सात जून को शहर की यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस ने सख्त इंतजाम किए हैं। त्योहार के दिन सुबह पांच बजे से लेकर देर शाम तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित कर दिए हैं।

less than 1 minute read
Jun 05, 2025
ट्रैफिक डायवर्जन (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर सात जून को शहर की यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस ने सख्त इंतजाम किए हैं। त्योहार के दिन सुबह पांच बजे से लेकर देर शाम तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित कर दिए हैं।

एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि बकरीद की नमाज के दौरान शहर में भीड़भाड़ और सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया गया है। यह व्यवस्था 7 जून को सुबह पांच बजे से प्रभावी होगी।

इन मार्गों से हो सकेंगे भारी वाहन डायवर्ट

दिल्ली, रामपुर, नैनीताल और पीलीभीत की ओर से आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहा, बड़ा बाइपास, विलवा, विलयधाम, नवदिया झादा, रजऊ तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर की ओर भेजे जाएंगे। वहीं, दिल्ली, रामपुर, नैनीताल और पीलीभीत से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन भी इन्हीं मार्गों से होकर गुजर सकेंगे। बदायूं की ओर से आने वाले भारी वाहनों को सुबह सात बजे से पहले रामगंगा, बुखारा और कैंट होते हुए शहर में प्रवेश की अनुमति रहेगी। दिल्ली और रामपुर से आने वाली रोडवेज बसें झुमका तिराहा से मिनी बाइपास, इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर, 100 फुटा होते हुए सेटेलाइट बस अड्डे तक जाएंगी। इन्हीं मार्गों से बसों को वापसी में भेजा जाएगा।

इन रास्तों पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध

नमाज के समय चौकी चौराहा, मिनी बाइपास, और दूल्हे मियां की मजार की ओर किसी भी प्रकार के भारी वाहन और रोडवेज बसें नहीं जा सकेंगी। ट्रैफिक विभाग ने जनता से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी मार्गों का पालन करें और बेवजह शहर में भीड़भाड़ न करें। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read
View All

अगली खबर