बरेली

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, होली मनाकर लौट रहे थे युवक

होली के दिन जहां चारों ओर रंग और खुशियों का माहौल था, वहीं बिलसंडा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। गांव गौहनिया के पास बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

less than 1 minute read
Mar 05, 2026

पीलीभीत। होली के दिन जहां चारों ओर रंग और खुशियों का माहौल था, वहीं बिलसंडा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। गांव गौहनिया के पास बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

ससुराल में होली खेलकर लौट रहे थे युवक

जानकारी के अनुसार, जिला शाहजहांपुर के थाना पुवायां क्षेत्र के गांव बड़ेला निवासी 25 वर्षीय धनपाल अपने भाई दीपू की ससुराल थाना बिलसंडा के बकैनिया गांव में होली खेलने गए थे। वहां से रंग खेलने के बाद वह अपने बहनोई के घर मरौरी खास जा रहे थे। उधर, बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया निवासी 26 वर्षीय सुरेंद्र अपनी ससुराल गंगुआपुर में होली मनाकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर गांव गौहनिया के पास दोनों की बाइकें आमने-सामने टकरा गईं।

टक्कर इतनी भीषण कि मौके पर ही तोड़ा दम

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और दोनों युवक सड़क किनारे जा गिरे। हादसे में धनपाल और सुरेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। होली के दिन हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Also Read
View All

अगली खबर