29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कल बरेली में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कई अहम कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा, सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई अलर्ट पर

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बरेली दौरा कल तय है। गुरुवार को वह शहर में शिक्षा, बाल संरक्षण और संस्थागत व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी।

2 min read
Google source verification

बरेली। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बरेली दौरा कल तय है। गुरुवार को वह शहर में शिक्षा, बाल संरक्षण और संस्थागत व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल सुबह 10:45 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लखनऊ से रवाना होकर 11:20 बजे बरेली के त्रिशूल हवाई अड्डे पहुंचेंगी। यहां से सीधे दिशा इंटर कॉलेज जाएंगी, जहां 11:25 से 12:30 बजे तक स्कूल की व्यवस्थाओं, शिक्षण गुणवत्ता और संसाधनों की हकीकत परखेंगी। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे। दोपहर 12:55 बजे से 1:25 बजे तक राज्यपाल किला स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण करेंगी। यहां वह बच्चों की रहन-सहन, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर जमीनी स्थिति जानेंगी। यदि कहीं खामियां मिलीं तो जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब-तलब भी हो सकता है।

अहम मुद्दों पर चर्चा के आसार, संतोष गंगवार भी होंगे मौजूद

इसके बाद राज्यपाल 1:25 बजे कार से महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय पहुंचेंगी। 1:40 से 3:45 बजे तक यहां उनका भोजन और बैठक कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं, शिक्षा स्तर और विकास कार्यों को लेकर चर्चा होने की संभावना है। शाम 3:45 बजे राज्यपाल रामगंगानगर स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल की नई शाखा के उद्घाटन के लिए रवाना होंगी। 4 बजे से 5 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में संतोष गंगवार की मौजूदगी भी रहेगी, जिससे आयोजन को खास अहमियत मिल गई है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

राज्यपाल के दौरे को देखते हुए पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। त्रिशूल हवाई अड्डे से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। रूट डायवर्जन की भी तैयारी की गई है, ताकि आम जनता को कम से कम परेशानी हो। अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा और प्रोटोकॉल में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दिनभर के कार्यक्रमों के बाद राज्यपाल शाम 5:20 बजे त्रिशूल हवाई अड्डे से वापस चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए रवाना होंगी। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज है और हर स्तर पर नजर रखी जा रही है।