
शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के भौती गांव में मंगलवार दोपहर एक युवक ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी छत्रपाल ने अपनी 50 वर्षीय पत्नी सोमवती पर उस समय फावड़े से हमला कर दिया, जब वह गैलरी में जमीन पर लेटी हुई थी। गर्दन पर किए गए वार से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। आए दिन छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता था। मंगलवार को भी इसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दोपहर करीब ढाई बजे जब सोमवती घर की गैलरी में आराम कर रही थी, तभी छत्रपाल वहां पहुंचा और बिना कुछ कहे फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर दिया।
वारदात के वक्त घर के बच्चे बाहर थे। जब वे लौटे तो मां को खून से सना पड़ा देखा। यह मंजर देखते ही बच्चे चीख-पुकार मचाने लगे। उनकी आवाज सुनकर गांव वाले मौके पर जुट गए। देखते ही देखते पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। इंस्पेक्टर सोनी शुक्ला ने बताया कि आरोपी छत्रपाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। हत्या के पीछे की वजह की जांच की जा रही है। मृतका अपने पीछे चार बेटियां और दो बेटे छोड़ गई है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
Published on:
28 Apr 2026 06:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
