30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलेक्ट्रेट में मेधावियों पर इनामों का मेगा पैकेज: ई-स्कूटी से नवाज़े गए यूपी बोर्ड टॉपर्स, यूनिवर्सिटी में फ्री होगा एडमिशन

बरेली में यूपी बोर्ड 2026 के टॉपर्स के लिए मंगलवार का दिन खास रहा, जब कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में जिला प्रशासन ने हाईस्कूल और इंटर के टॉप-10 मेधावियों को ई-स्कूटी देकर सम्मानित किया। साथ ही महापौर ने इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में निशुल्क एडमिशन का ऐलान कर दिया, जिससे छात्रों और अभिभावकों में उत्साह छा गया।

2 min read
Google source verification

बरेली। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में जिले का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्रों के लिए मंगलवार का दिन यादगार बन गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह जश्न में तब्दील हो गया, जब मंच से टॉपर्स पर इनामों की बरसात हुई। जिला प्रशासन ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉप-10 छात्रों को इलेक्ट्रिक स्कूटी देकर न सिर्फ चौंकाया, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की नई राह भी खोल दी।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जैसे ही याकूज़ा स्पेरो ई-स्कूटी की चाबियां मेधावियों को सौंपीं, पूरा हॉल तालियों की गूंज से भर उठा। हाईस्कूल के वैष्णवी, गुलशन यादव, रजनी सिंह, शिवानी और रश्मि, जबकि इंटरमीडिएट के चमन जहां, नंदिनी गुप्ता, सुरभि यादव, सिमरन मौर्य और खुशी मौर्य को इस सम्मान से नवाज़ा गया। छात्रों के चेहरों पर आत्मविश्वास और खुशी साफ दिखाई दी।

महापौर का बड़ा ऐलान: टॉपर्स की पढ़ाई होगी मुफ्त

कार्यक्रम में उस वक्त उत्साह चरम पर पहुंच गया, जब महापौर डॉ. उमेश गौतम ने ऐलान किया कि सभी टॉपर्स को इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इस घोषणा ने मेधावियों और उनके परिजनों के लिए सपनों को नई उड़ान दे दी। समारोह में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक राघवेंद्र शर्मा, विधायक एमपी आर्य और एमएलसी बहोरन लाल मौर्य समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने मेधावियों की सफलता को सलाम करते हुए उन्हें आगे और बेहतर करने की प्रेरणा दी।

बेटियां आगे बढ़ रहीं, यही असली बदलाव

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि यह सम्मान छात्रों की मेहनत का परिणाम है और इससे उन्हें नई ऊर्जा मिलेगी। मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने खासतौर पर बेटियों के शानदार प्रदर्शन को सराहा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने इसे जिले की बड़ी उपलब्धि बताया। सम्मान समारोह में मेधावियों के चेहरे खिल उठे, वहीं अभिभावकों की आंखों में खुशी के आंसू नजर आए। शिक्षकों ने भी अपने छात्रों की सफलता पर गर्व जताया। प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह के साथ हुए इस सम्मान ने साफ संदेश दिया—अब बरेली में मेहनत करने वालों को सिर्फ पहचान ही नहीं, बल्कि बड़ा इनाम भी मिलेगा।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग