पत्नी से आए दिन हो रहे झगड़ों से तंग आकर रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने फांसी लगा ली। कमरे में पत्नी के दुपट्टे से उनका शव लटका मिला। मामले की सूचना पर सुभाषनगर पुलिस पहुंची।
बरेली। पत्नी से आए दिन हो रहे झगड़ों से तंग आकर रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने फांसी लगा ली। कमरे में पत्नी के दुपट्टे से उनका शव लटका मिला। मामले की सूचना पर सुभाषनगर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मढ़ीनाथ में रहता है दरोगा का परिवार, बेटा करता है प्राइवेट काम
रिटायर्ड दरोगा रमेश चंद्र शर्मा का 30 वर्षीय बेटा दीपक शर्मा प्राइवेट जाब करते थे। उनका पत्नी पूजा से आए दिन झगड़ा होता था। सोमवार रात को भी किसी बात को लेकर पत्नी से ज्यादा विवाद हुआ। जिस पर उन्होंने घर छोड़ने और आत्महत्या करने की धमकी दी। पत्नी को लगा कि गुस्से में ऐसा बोल रहे होंगे। इसके बाद दीपक ने पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। दीपक के पांच बच्चे हैं। उसकी पत्नी पूजा समेत परिवार और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शराब पीकर पत्नी से किया झगड़ा, इसके बाद पिया जहर
पत्नी से झगडे़ के बाद सुभाषनगर में सिठौरा के रहने वाले हरेंद्र (30) ने जहर पी लिया। सोमवार रात को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हरेंद्र शराब पीकर पत्नी से झगड़ा करता था। इसकी वजह से घर में आए दिन बवाल होता था। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पत्नी पंछी का रोरो कर बुरा हाल है। पंछी ने बताया कि इससे पहले भी हरेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।