बरेली

सिपाही भर्ती में बरेली के 8161 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, आसान पेपर ने बढ़ाई हाई मेरिट की चिंता, जंक्शन पर धक्का-मुक्की

पहले दिन 17,472 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 13,263 ने परीक्षा दी, जबकि 4,209 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरे दिन 17,472 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 13,520 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3,952 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

2 min read
Jun 09, 2026
up news
परीक्षा केंद्र पर खड़े अभ्यर्थी

bareilly जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सघन जांच के बीच दूसरे दिन भी सिपाही भर्ती परीक्षा संपन्न कराई गई। अभ्यर्थियों के अनुसार प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य से मध्यम रहा, लेकिन प्रतिस्पर्धा को देखते हुए मेरिट अधिक जाने की संभावना है। पहले दिन 17,472 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 13,263 ने परीक्षा दी, जबकि 4,209 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरे दिन 17,472 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 13,520 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3,952 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

दूसरे दिन भी केंद्रों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की कई चरणों में जांच की गई। जूते तक उतरवाकर चेक किए गए और पहचान पत्रों का मिलान किया गया। सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासनिक अधिकारी पूरे समय परीक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। इस भर्ती परीक्षा में कुल 52,500 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। प्रशासन का दावा है कि सभी केंद्रों पर निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। लेकिन इतने इंतजाम होने के बाद भी बरेली जंक्शन पर भीड़ अधिक होने के कारण धक्का-मुक्की हो गई।

दूसरे दिन भी हजारों अभ्यर्थियों ने आजमाई किस्मत

मंगलवार को आयोजित दोनों पालियों में भी परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। पहली और दूसरी दोनों पालियों में 8,736-8,736 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 6,760-6,760 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1,976-1,976 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं पहले दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित पहली पाली में 8,736 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6,627 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,109 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित दूसरी पाली में भी 8,736 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। इनमें 6,636 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 2,100 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी।

अभ्यर्थियों ने क्या कहा

रामपुर के मोहित ने बताया कि पेपर का स्तर सामान्य रहा और अधिकांश प्रश्न आसानी से हल हो गए। उन्होंने अच्छे परिणाम की उम्मीद जताई। सीतापुर के ध्यानचंद ने कहा कि लंबे समय से तैयारी कर रहे थे। सामान्य ज्ञान के कुछ सवालों ने थोड़ा उलझाया, लेकिन कुल मिलाकर परीक्षा अच्छी रही। पीलीभीत की गायत्री वर्मा ने कहा कि तैयारी के अनुरूप प्रश्न आए और सभी सवालों को निर्धारित समय में हल करने का प्रयास किया। शाहजहांपुर की सोनाली शुक्ला के अनुसार जो प्रश्न कठिन लगे उन्हें बाद के लिए छोड़ दिया, जिससे समय बचा और पूरा पेपर आराम से हल हो गया।

इन सवालों ने खींचा अभ्यर्थियों का ध्यान

परीक्षा में संविधान, विज्ञान, तकनीक और समसामयिक घटनाओं से जुड़े प्रश्न पूछे गए। इनमें प्रधानमंत्री की नियुक्ति से संबंधित अनुच्छेद, पेशेवर नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म, पहले कोडक कैमरे के आविष्कारक, कंपास की सुई उत्तर दिशा की ओर संकेत करने का वैज्ञानिक सिद्धांत तथा यूसीसी विधेयक से जुड़े प्रश्न शामिल रहे।

Updated on:
10 Jun 2026 12:43 pm
Published on:
09 Jun 2026 08:21 pm
Also Read
View All
बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा

नकली आधार-पैन से खुलते थे बैंक खाते, करोड़ों रुपये होते थे ट्रांसफर; बैंककर्मी समेत तीन गिरफ्तार, 14 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

वार्ड बॉय को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला ‘चूचू’ कानपुर के होटल माय चॉइस से गिरफ्तार, कबूला ये सच

अपराधियों पर डीआईजी का सर्जिकल स्ट्राइक: 98 एनकाउंटर में 175 गिरफ्तार, दो ढेर, 5 करोड़ की संपत्ति कुर्क

जनता की जान से खिलवाड़, आंधी में ताश के पत्तों की तरह ढह गये यूनिपोल, तीन विज्ञापन एजेंसियों पर 22 लाख जुर्माना, होगी एफआईआर