9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IGRS रैंकिंग में बरेली रेंज नंबर-1, पूरे प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान, 61 थानों का भी दमदार प्रदर्शन

Bareilly News: जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में बरेली रेंज ने पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना ली है।

2 min read
Google source verification
up news

डीआईजी अजय कुमार साहनी

Bareilly News: जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में बरेली रेंज ने पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना ली है। शासन की जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) की मई-2026 की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में बरेली रेंज ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि ने बरेली रेंज को प्रदेश के अन्य पुलिस रेंज के लिए मिसाल बना दिया है।

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि बरेली रेंज के जिले बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पीलीभीत जिले को 28वीं रैंक मिली है। खास बात यह रही कि रेंज के कुल 61 थानों ने भी जन शिकायतों के निस्तारण में संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर रिकॉर्ड कायम किया।

शिकायत निस्तारण में दिखा थानों का दम

बरेली के 25 थानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनमें सुभाषनगर, किला, बारादरी, इज्जतनगर, भोजीपुरा, प्रेमनगर, कोतवाली, कैंट, नवाबगंज, आंवला, भमोरा, शीशगढ़ समेत अन्य थाने शामिल हैं। इसी प्रकार बदायूं के 12, पीलीभीत के 6 और शाहजहांपुर के 18 थानों ने भी प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त कर परिक्षेत्र का मान बढ़ाया। आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर डीआईजी अजय कुमार साहनी लगातार समीक्षा बैठकों के माध्यम से अधिकारियों और थाना प्रभारियों की जवाबदेही तय कर रहे थे। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर निगरानी रखी गई, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वालों को प्रोत्साहित किया गया। इसी रणनीति का नतीजा रहा कि बरेली रेंज प्रदेश में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई।

उत्कृष्ट कर्मियों को मिलेगा सम्मान

इस उल्लेखनीय उपलब्धि में योगदान देने वाले परिक्षेत्र कार्यालय के आईजीआरएस कर्मी उपनिरीक्षक शालू, कम्प्यूटर ऑपरेटर अमरेन्द्र कुमार और आरक्षी सलिल सक्सेना को डीआईजी अजय कुमार साहनी द्वारा नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा जिन जिलों और थानों का आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में प्रदर्शन अपेक्षानुसार संतोषजनक नहीं रहा है, उनके कार्यों की गहन समीक्षा की जाएगी और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग