21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

बरेली: लड़के ने अपने ही स्कूल की 8 लड़कियों के फोटो कर दिए वायरल; फर्जी अकाउंट से भेजा ‘सॉरी’, पढ़िए पूरी इनसाइड स्टोरी

Girls Morphed Photos Viral Bareilly: एक छात्र पर अपने ही स्कूल की 8 छात्राओं की इंस्टाग्राम तस्वीरें चुराकर AI की मदद से उन्हें अश्लील बनाने और फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए वायरल करने का आरोप लगा है। पुलिसकर्मी की पत्नी की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
2 min read
Google source verification
bareilly ai morphed photos of girls shared on fake instagram accounts

स्कूल की 8 लड़कियों के फोटो वायरल। फोटो सोर्स-aI

AI Misuse In Bareilly:उत्तर प्रदेशके बरेली से साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र पर अपनी ही स्कूल की छात्राओं की तस्वीरें सोशल मीडिया से चुराकर उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अश्लील बनाने और फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए वायरल करने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद स्कूल और छात्राओं के बीच हड़कंप मच गया।

8 छात्राओं को बनाया निशाना

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 से 17 साल आयु वर्ग की 8 छात्राओं को निशाना बनाया। उसने छात्राओं के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी तस्वीरें डाउनलोड कीं और AI की मदद से उन्हें आपत्तिजनक रूप में एडिट कर दिया। इसके बाद फर्जी नाम से कई इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर उन तस्वीरों को पोस्ट कर दिया। इन पीड़ित छात्राओं में एक पुलिसकर्मी की बेटी भी शामिल है।

बदनामी के डर से छात्राओं ने नहीं बताई बात

घटना की जानकारी स्कूल में फैलने के बाद छात्र-छात्राओं के बीच इन तस्वीरों की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि बदनामी के डर से किसी भी छात्रा ने शुरुआत में अपने परिवार को इस बारे में नहीं बताया। बाद में पुलिसकर्मी की बेटी ने हिम्मत जुटाकर पूरी घटना अपने भाई को बताई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई।

मोबाइल नंबर से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पीड़िता के भाई ने फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट की पड़ताल की तो पता चला कि 3 अकाउंट एक ही मोबाइल नंबर से जुड़े हुए थे। जब उस नंबर की जानकारी निकाली गई तो वह नंबर उसी में पढ़ने वाले एक छात्र का निकला, जो पीड़िता की क्लास में पढ़ता है। जब आरोपी से इस बारे में बात की गई तो उसने दावा किया कि उसका अकाउंट हैक हो गया था। इसके बाद उसने तीनों फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिए।

भंडाफोड़ के बाद बनाया नया फर्जी अकाउंट

मामला सामने आने के बाद भी आरोपी नहीं रुका। आरोप है कि उसने एक और फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और उस पर 'Sorry' लिखकर 2 छात्राओं को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। हालांकि छात्राओं ने रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं की और उसके स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लिए, जो जांच में अहम साक्ष्य बन सकते हैं।

कई मोबाइल नंबरों से चला रहा था फर्जी अकाउंट

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर कई फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट संचालित कर रहा था। इन्हीं अकाउंट्स के जरिए वह छात्राओं की कथित रूप से एडिट की गई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहा था।

साइबर क्राइम थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट

इस मामले में इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाले पुलिसकर्मी की पत्नी ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले को लेकर SSP अनुराग आर्य का कहना है कि नाबालिग छात्राओं के अश्लील कंटेंट बनाने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि आरोपी भी उसी स्कूल का विद्यार्थी बताया जा रहा है। मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग